श्रीमद्भगवद्गीता मानव जीवन को सही दिशा देने वाला जीवन-दर्शन: स्वामी ज्ञानानंद

श्रीमद्भगवद्गीता मानव जीवन को सही दिशा देने वाला जीवन-दर्शन: स्वामी ज्ञानानंद

श्री कृष्ण कृपा जीयो गीता संस्था के संरक्षक स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज लाडवा के समाजसेवी व उद्योगपति सचिन गर्ग के निवास स्थान पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने उनका श्रद्धापूर्वक स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला जीवन-दर्शन है। गीता में जीवन की प्रत्येक परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलता है। मनुष्य यदि गीता के संदेश को अपने जीवन में उतार ले तो उसके विचारों, व्यवहार और व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है।

तनाव से घिरे जीवन में गीता का ज्ञान

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य अनेक प्रकार की चिंताओं, तनाव और उलझनों से घिरा हुआ है। ऐसे समय में गीता का ज्ञान मनुष्य को अपने कर्तव्यों का बोध कराता है और जीवन में संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देता है। गीता हमें कर्म करते रहने और उसके परिणाम की चिंता से मुक्त रहने का संदेश देती है। मनुष्य के जीवन में वास्तविक निखार बाहरी साधनों से नहीं, बल्कि अच्छे विचारों, संस्कारों और सकारात्मक सोच से आता है।

आत्मविश्वास और संस्कारों का महत्व

गीता का अध्ययन और उसके संदेशों का अनुसरण व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास, संयम और सद्भाव की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे स्वयं गीता पढ़ें और अपने परिवार के बच्चों को भी गीता के संस्कारों से जोड़ें। वहीं समाजसेवी सचिन गर्ग ने स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के अपने निवास पर पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संतों का सान्निध्य और उनके विचार समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। स्वामी जी के मुखारविंद से गीता का संदेश सुनना सभी श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्य का अवसर है। इस मौके पर अशोक गर्ग, मधु गर्ग, बृज गुप्ता, कैलाश सैनी, कविता सिंघल, शिवांश गर्ग, धीरज वालिया, प्रदीप सहगल, कपिल गर्ग, विकास सिंघल, राकेश खुराना, रोहित गर्ग, राहुल भारद्वाज, रोमी गर्ग, शालू बंसल, विक्की रहेजा, रवि गिरधर, नरेश गर्ग, विनोद गर्ग, राजीव गर्ग, अनिल गुप्ता, अनिल माटा, सतपाल धीमान, योगेन्द्र काम्बोज आदि मौजूद थे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment