श्री वार्ष्णेय मंदिर में राधाष्टमी पर हुआ श्री राधा रानी का दुग्धाभिषेक, गूंजे जयकारे

अक्टूबर माह की शुरुआत के साथ ही अलीगढ़ महानगर के मध्य स्थित भव्य श्री वार्ष्णेय मंदिर पर राधाष्टमी का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर बृषभानदुलारी श्री राधारानी का विशेष दुग्धाभिषेक किया गया। श्री वार्ष्णेय मंदिर के प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने बताया कि दोपहर 2.30 बजे श्री राधा रानी का दुग्धाभिषेक संपन्न हुआ। मंदिर महंत पंडित मनोज मिश्रा और पंडित महेश ब्रह्मचारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरी विधि-विधान से राधा रानी का अभिषेक कराया। यह अभिषेक दूध, दही, घी, गंगाजल, शहद और इत्र आदि विभिन्न पवित्र सामग्रियों से कराया गया।
राधा रानी और कीर्तिदा के रूप में दिए दर्शन
इस धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया था। इस अवसर पर राधा रानी के रूप में तारा वार्ष्णेय ने सभी को दर्शन दिए। वहीं दूसरी और राधारानी की माता कीर्तिदा के रूप में शुभांगी वार्ष्णेय ने भक्तों को दर्शन दिए। जैसे ही इन दोनों ने भक्तों को दर्शन दिए, पूरा मंदिर परिसर श्री राधा रानी के जयकारों से गूंज उठा। इस अद्भुत दृश्य को देखकर सभी भक्त भावुक हो गए।
मुखरा रानी बनीं पूनम सरकोंडा ने लुटाए उपहार
उत्सव के दौरान राधारानी की नानी मुखरा रानी की भूमिका पूनम सरकोंडा ने निभाई। मुखरा रानी बनीं पूनम सरकोंडा ने मंदिर में जमकर उपहार लुटाये। इस रस्म ने उत्सव के आनंद को और अधिक बढ़ा दिया। सभी उपस्थित लोगों ने इस पल का खूब आनंद लिया और राधा रानी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई।
भजन संध्या में लोकेश शास्त्री मौजी बाबा ने दी प्रस्तुतियां
राधाष्टमी के इस पावन पर्व पर भजन संध्या का भी भव्य आयोजन किया गया। भजन संध्या में लोकेश शास्त्री मौजी बाबा ने अपने भजनों के माध्यम से खूब बधाई दी। उनके गाए भजनों पर सभी भक्तों ने खूब नृत्य किया और जमकर बधाइयां गाईं। कार्यक्रम के दौरान 'कैसे ना इतराउ मै बरसाना मिला है' और 'आयो री जन्मदिन आयो री, राधा रानी को जन्मदिन आयो री' जैसे लोकप्रिय भजन गूंजे। भजन संध्या ने पूरे वातावरण को पूरी तरह से राधा-मय कर दिया।
गणमान्य लोगों की उपस्थिति
इस भव्य आयोजन के अवसर पर मंदिर के कई गणमान्य पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंदिर व्यवस्थापक श्री राधेश्याम गुप्ता स्क्रेप वाले और प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक समेत कई लोग मौजूद रहे। उपस्थित अन्य प्रमुख लोगों में राहुल स्क्रेप, उमेश सरकोंडा, श्रीमती अलका गुप्ता पूर्व पार्षद, नीरू गुप्ता स्क्रैप, पूनम सरकोंडा, रेखा वार्ष्णेय, शुभांगी वार्ष्णेय, प्रिया वार्ष्णेय, नीरजा लिटिल, दुर्गेश वार्ष्णेय, अर्चना वी राजन, कल्पना वार्ष्णेय डिब्बा, अंजू वार्ष्णेय, लीना गुप्ता, रविता वार्ष्णेय, डॉ. अल्पना वार्ष्णेय, अलका वार्ष्णेय घी, सोनी गुप्ता, मंजू रानी, राधा लाइट, नेहा वार्ष्णेय, शैल वार्ष्णेय, दामिनी गुप्ता, श्वेता वार्ष्णेय, मिश्री गुप्ता, मंजू वार्ष्णेय जलाली, शोभा गुप्ता, मीनू गुप्ता, ममता वार्ष्णेय, दीपिका वार्ष्णेय, अंजना वार्ष्णेय, चमन वार्ष्णेय, गीता गुप्ता, कुमकुम वार्ष्णेय, विजेता वार्ष्णेय, सुषमा वार्ष्णेय, शिवानी वार्ष्णेय और तनु वार्ष्णेय आदि शामिल रहे।