नरवाना में शिव महापुराण कथा का चतुर्थ दिवस: रुद्राक्ष धारण से मिलती है आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा

नरवाना में शिव महापुराण कथा का चतुर्थ दिवस: रुद्राक्ष धारण से मिलती है आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा

रुद्राक्ष धारण से आध्यात्मिक शांति व सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव— राजेंद्र जी महाराज

प्रधान कैलाश सिंगला ने श्रद्धालुओं से शिव महापुराण कथा का लाभ उठाने का किया आह्वान

नरवाना  /17 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति, नरवाना द्वारा हुड्डा ग्राउंड, रेलवे रोड, नरवाना में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस वृंदावन से पधारे पूज्य आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष की महिमा, भगवान शिव के स्वरूप तथा शिव-पार्वती विवाह की पावन कथा का वर्णन सुनाया। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं में रुद्राक्ष को भगवान शिव से जुड़ा अत्यंत पवित्र माना गया है। रुद्राक्ष की माला धारण करने से आध्यात्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और मन की एकाग्रता का अनुभव होता है।

शिवलिंग स्थापना और शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग

उन्होंने घर में शिवलिंग की स्थापना से संबंधित धार्मिक मान्यताओं की जानकारी देते हुए कहा कि शिवलिंग की स्थापना श्रद्धा एवं शास्त्रीय विधि के अनुसार करनी चाहिए तथा नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करना चाहिए। कथा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के पावन विवाह का प्रसंग सुनाया गया। महाराज ने बताया कि भगवान शिव को सनातन परंपरा में अनादि एवं अनंत माना गया है। शिव और शक्ति का मिलन केवल विवाह प्रसंग नहीं, बल्कि सृष्टि में संतुलन एवं शिव-शक्ति की एकता का दिव्य प्रतीक माना जाता है। शिव विवाह प्रसंग में भोलेनाथ की अनोखी बारात का मनोहारी वर्णन किया गया। भगवान शिव के साथ उनके गण, भूत-प्रेत एवं विभिन्न स्वरूपों में बाराती पहुंचे, वहीं माता पार्वती का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहा। शिव विवाह के मंगल गीतों एवं भजनों से कथा स्थल भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ वातावरण को शिवमय कर दिया।

आयोजन और अतिथियों का सम्मान

कैलाश सिंगला ने कहा कि शिव महापुराण केवल कथा नहीं, बल्कि भगवान शिव की भक्ति, धर्म, संस्कार और जीवन मूल्यों से जुड़ऩे का माध्यम है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण करने का आह्वान किया तथा आयोजन में सहयोग एवं सहभागिता के लिए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ऐसे आयोजनों को और अधिक व्यापक रूप मिलता है। इस अवसर पर कथा के चतुर्थ दिवस तेजवंत राय गोयल मुख्य अतिथि रहे। इस आयोजन में मानव सेवा सोसायटी एवं सालासर सेवा समिति, मास्टर किशोरी लाल तथा सज्जन गोयल कॉन्ट्रैक्टर तथा तमन्ना पुत्री अनिल सिंगला को कक्षा +2 कॉमर्स में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने तमन्ना को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कथा के चतुर्थ दिवस की पूजा मोहन लाल वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उनकी धर्मपत्नी, प्रवीण मित्तल दनौदा वाले एवं उनकी धर्मपत्नी, बलविंदर धीमान, क्लास-1 सरकारी ठेकेदार एवं उनकी धर्मपत्नी, गोविंद गोयल जेई एवं उनकी धर्मपत्नी तथा समिति के सभी सदस्यों द्वारा की गई। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में पूर्व नरेश जैन, राकेश शर्मा, संयोजक विनोद मंगला, कैशियर जयपाल बंसल, सलाहकार देवीराम गर्ग, सतीश बंसल, जितेंद्र जिंदल, राजेश बाता, पवन मित्तल, पंडित रोशन लाल वेदपाठी, तेजवंत राय गोयल, जियालाल गोयल, मास्टर किशोरी लाल, संजय दीवान, अमन जांगड़ा, रमेश लोधर, अर्जुन गोयल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment