अम्बाला के बराड़ा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश पर्व और स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

अम्बाला के बराड़ा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश पर्व और स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

प्रथम प्रकाश पर्व एवं स्थापना दिवस पर सजा विशाल कीर्तन दरबार

गुरबाणी कंठ एवं दस्तार मुकाबलों में करीब 100 बच्चों ने लिया भाग, विजेता सम्मानित

अम्बाला/पूर्ण सिंह/17 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व और गुरुद्वारा श्री दशमेश साहिब सिंहपुरा बराड़ा के 32वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को गुरुद्वारा साहिब में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक समागम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समागम के दौरान आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में संगत ने बड़ी संख्या में पहुंचकर गुरु चरणों में अपनी हाजिरी लगाई।

गुरबाणी कंठ एवं दस्तार मुकाबले

धार्मिक समागम के तहत 16 सितंबर को गुरबाणी कंठ एवं दस्तार मुकाबले करवाए गए। इनमें करीब 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने गुरबाणी का पाठ, शब्द एवं दस्तार सजाने की कला का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कंठ मुकाबलों में कक्षा 3 से 5 वर्ग में हरलीन कौर ने प्रथम तथा नवदीप कौर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा 6 से 8 वर्ग में परम सिंह प्रथम और हरकीरत सिंह द्वितीय रहे। इसी प्रकार कक्षा 9 से 12 वर्ग में रवनीत कौर ने प्रथम तथा प्रभजोत सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विशाल कीर्तन दरबार और कथा

15 सितंबर से प्रारंभ किए गए अखंड पाठ साहब के गुरुवार को भोग के उपरांत विशाल कीर्तन दरबार सजाया गया। तख्त श्री पटना साहिब से पंथ प्रसिद्ध रागी भाई सरबजीत सिंह तथा श्री दरबार साहिब अमृतसर से पंथ प्रसिद्ध कथावाचक एवं हैड ग्रंथी भाई जगतार सिंह और भाई सुखविंदर सिंह ने गुरबाणी कीर्तन एवं कथा के माध्यम से संगत को गुरु साहिब की शिक्षाओं से जोड़ा। गुरबाणी के रस में संगत देर तक जुड़ी रही।

संगत और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

गुरुद्वारा साहिब के प्रधान तरसेम सिंह ने कहा कि धार्मिक समागमों और बच्चों के लिए आयोजित मुकाबलों का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को गुरबाणी, सिख सिद्धांतों और गुरु साहिब की शिक्षाओं से जोडऩा है। उन्होंने कहा कि बच्चों में धार्मिक ज्ञान एवं गुरबाणी के प्रति रुचि पैदा करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इस अवसर पर बराड़ा नगर पालिका चेयरमैन रजत मलिक, एचएसजीपीसी सदस्य राजेंद्र सिंह कोकी, राष्ट्र जागरण मंच ट्रस्ट संस्थापक अमरिंदर सिंह, रोटरी क्लब बराड़ा प्रधान बलकार सिंह, वार्ड नंबर 16 की पार्षद गुरजिंदर कौर, वार्ड 15 विजय छाबड़ा, पार्षद पति जसविंदर लाल, डा. कुलदीप शर्मा, बलजिंदर सिंह, विदुषी राय, सोनी कोचर, जोगिंदर सिंह आहूजा, सतविंदर सिंह बजाज, थाना प्रभारी राम करण सैनी, चौकी प्रभारी शीशपाल सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही। समागम के उपरांत संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया। समागम के सफल आयोजन में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान तरसेम सिंह, राजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, हरपाल सिंह, गुरबख्श सिंह सहित अन्य सदस्यों एवं संगत का विशेष योगदान रहा।

Share:

Comments

Leave a comment