हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने विभाग की जारी रिपोर्ट 

SAHAB RAM30 September 20261 min read58 viewsहरियाणा
हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने विभाग की जारी रिपोर्ट 

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। जिसके चलते प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में बारिश का दौर थमने के बाद मौसम के फिर से शुष्क होने के आसार हैं। विभाग के अनुसार हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी से बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो सकता है।

जिसके चलते 5 अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील और मुख्य रूप से खुश्क रहेगा। इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं हल्के बादल छाने और हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी, जबकि सुबह-शाम और रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं।

विभाग ने बताया की आने वाले दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगेगी। रात के तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 5 अक्टूबर तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। आगामी दिनों में हल्के बादल और हवाओं के कारण मौसम में बीच-बीच में बदलाव जरूर देखने को मिल सकता है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment