डिपो पर फिंगरप्रिंट मैच नहीं हुआ तो खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा घर, इस नई तकनीक से झटपट मिलेगा राशन

SAHAB RAM4 October 20261 min read0 viewsहरियाणा
डिपो पर फिंगरप्रिंट मैच नहीं हुआ तो खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा घर, इस नई तकनीक से झटपट मिलेगा राशन

राशनकार्ड धारकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब यदि राशन लेते समय आपका अंगूठा नही लगता है या फिर फिंगरप्रिंट मैच नहीं होता है तो आपके चेहरे से वेरिफिकेशन कर आपको राशन दे दिया जाएगा। पहले ऐसी दिक्कत होने पर बिना राशन लिए खाली हाथ घर लौटना पड़ता था।

केंद्र सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन वितरण सिस्टम में बड़ा बदलाव कर दिया है। इसके तहत 1 अक्टूबर से राशन वितरण प्रणाली (ePDS) को और ज्यादा आसान एवं पारदर्शी बनाने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन की नई सुविधा लागू कर दी गई है।

आमजन को मिलेगा नई सुविधा का लाभ

बता दें कि राशन डिपो पर राशन लेते समय (e- POS) मशीन पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के तहत अंगूठा या उंगली का निशान लगाना होता है लेकिन कई बार नेटवर्क प्रॉब्लम, तकनीकी खराबी या स्किन की संवेदनशीलता के कारण फिंगरप्रिंट मैच नहीं हो पाता है जिससे बिना राशन लिए वापस घर लौटना पड़ता है लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत किसी राशनकार्ड धारक का फिंगरप्रिंट मैच नहीं होता है तो मशीन के कैमरे से लाभार्थी का चेहरा स्कैन कर आधार कार्ड डेटाबेस से उसका वेरिफिकेशन कर दिया जाएगा।

इस नई तकनीक का सबसे बड़ा फायदा बुजुर्गों और मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों को मिलेगा, जिनके शारिरिक श्रम और उम्र बढ़ने के साथ अंगूठा और उंगलियों के निशान घिस जाते हैं। ऐसे में अब फेस ऑथेंटिकेशन लागू होने से अब वे बिना किसी परेशानी के आसानी से अपना राशन ले सकेंगे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment