Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, देखिये मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले 7 दिनों तक मौसम को लेकर अपडेट जारी किया गया है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की तरफ से जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले सात दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने वाला है।
मौसम पूर्वानुमान :- हरियाणा राज्य में हवाओं के बदलाव उत्तर पूर्वी से उत्तर पश्चिमी होने की संभावना से 5 अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल तथा हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है।
इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु सुबह व शाम को हल्की ठंड रहने की संभावना है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
मौसम संबंधित जानकारी देते हुए चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि आगामी दिनों में किसानों के लिए मौसम संबंधित सूचना जारी की गई है।