हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज; इस दिन होगी झमाझम बारिश, देखें ताजा अपडेट

SAHAB RAM2 October 20261 min read0 viewsहरियाणा
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज; इस दिन होगी झमाझम बारिश, देखें ताजा अपडेट

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश न होने के कारण तापमान फिर से बढ़ने लगा है। अगले 4  दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। लेकिन 6 अक्टूबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है।

बारिश को लेकर नया अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 5 अक्टूबर तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहने से दिन के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। इसके बाद 6 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। 6 और 7 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

 आज कैसा रहेगा मौसम ?

आज के मौसम की बात करें तो अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। सुबह- शाम के समय हवाएं चलने की संभावना है। लेकिन दिन के समय तेज धूप से तापमान में हल्की बढोतरी देखने को मिल सकती है।

हरियाणा से मानसून की वापसी के बाद बारिश की गतिविधियां कम हो गई है। इस वजह से दिन का तापमान फिर बढ़ने लगा है। बीते गुरुवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में बुधवार के मुकाबले 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। हालांकि यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान हिसार में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share:

Comments

Leave a comment