VPL 3 क्रिकेट लीग का तीसरा मैच सुपर स्ट्राइकर्स ने जीता, विभोर वार्ष्णेय रहे प्लेयर ऑफ द मैच

VPL 3 क्रिकेट लीग का तीसरा मैच सुपर स्ट्राइकर्स ने जीता, विभोर वार्ष्णेय रहे प्लेयर ऑफ द मैच

प्रकाशनार्थ वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) द्वारा आयोजित वार्ष्णेय प्रीमियर लीग VPL 3 क्रिकेट लीग का तीसरा मैच सुपर स्ट्राइकर्स ने जीत लिया है। इस मैच में विभोर वार्ष्णेय को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने केवल 11 गेंदों में अर्धशतक जमाया।

वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) द्वारा वार्ष्णेय प्रीमियर लीग VPL 3 क्रिकेट लीग धर्म समाज महाविद्यालय क्रीडा स्थल, जी टी रोड, अलीगढ़ पर चल रही है। जिसमें तीसरा मैच 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को भक्ति स्टील्स टाइटिन्स और सुपर स्ट्राइकर्स के मध्य हुआ।

टॉस और पहली पारी का हाल

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

जिसमें सुपर स्ट्राइकर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया जो सही साबित हुआ। भक्ति स्टील टाइटिन्स ने पहले खेलते हुए 12 ओवर्स में केवल 104 रन बनाए। जिसमें विभोर वार्ष्णेय ने जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए तीन ओवर में 17 रन देकर विरोधी टीम के 4 बहुमूल्य विकेट लेकर विरोधी टीम की कमर तोड़ दी।

सुपर स्ट्राइकर्स की शानदार जीत

जवाब में सुपर स्ट्राइकर्स टीम 5 विकेट के नुकसान पर बड़े आराम से 6 ओवर और 2 गेंदों में ही 108 रन ठोक डाले और मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। सुपर स्ट्राइकर्स के विभोर वार्ष्णेय ने तूफानी पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक केवल 11 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से पूरा कर लिया। साथ ही 20 गेंदों में नाबाद 70 रन जड़कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस हरफनमौला प्रदर्शन के लिए विभोर वार्ष्णेय प्लेयर ऑफ द मैच बने।

संगठन के उद्देश्य और अतिथि स्वागत

वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) के संस्थापक विष्णु भैया ने बताया कि हमारा संगठन समाज सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका में रहा है। साथ ही साथ हमारे संगठन के सभी परिवार क्रिकेट के साथ मनोरंजन की भावना देखते हुए यह क्रिकेट लीग प्रारम्भ हुई है। VPL 3 के तृतीय मैच में वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ रजिस्टर्ड के चेयरमेन नितिन घुट्टी, संस्थापक विष्णु भैया, सलाहकार भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, एडवोकेट आकाश दीप वार्ष्णेय, अध्यक्ष धनंजय वार्ष्णेय भैय्यन ज्वेलर्स, महामंत्री रोहित पीतल, कोषाध्यक्ष गौरांग वार्ष्णेय स्टील द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत पटका पहना कर किया। इस अवसर पर प्रमोद पम्मी, संदीप नक्षत्र, गुंजीत वार्ष्णेय, सुमित विद्यार्थी, संजीव स्क्रेप, योगेश राम भक्त आदि उपस्थित थे।

चौथे मैच की जानकारी

इस VPL 3 क्रिकेट लीग का चौथा मैच 23 सितंबर 2026 दिन बुधवार को स्थानीय धर्म समाज महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर कार स्कैन वरीयर्स क्रिकेट टीम एवं गुप्ता रॉयल्स क्रिकेट टीम के मध्य खेला जायेगा।

Share:

Comments

Leave a comment