अलीगढ़ में वार्ष्णेय प्रीमियर लीग VPL 3 का पांचवा मुकाबला सुपर स्ट्राइकर्स ने जीता, विभोर वार्ष्णेय बने प्लेयर ऑफ द मैच

वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) द्वारा आयोजित वार्ष्णेय प्रीमियर लीग VPL 3 क्रिकेट लीग का पांचवा मैच सुपर स्ट्राइकर्स ने जीत लिया है। इस मैच में विभोर वार्ष्णेय को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) द्वारा वार्ष्णेय प्रीमियर लीग VPL 3 क्रिकेट लीग धर्म समाज महाविद्यालय क्रीडा स्थल, जी टी रोड, अलीगढ़ पर चल रही है। जिसमे पांचवा मैच 24 सितम्बर 2026 दिन गुरुवार को केशव इलेविन क्रिकेट टीम एवं सुपर स्ट्राइकर्स क्रिकेट टीम के मध्य हुआ।
सुपर स्ट्राइकर्स के कप्तान विभोर वार्ष्णेय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया जो सही साबित हुआ। केशव इलेविन क्रिकेट टीम ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। जिसमे युवा बल्लेबाज लव वार्ष्णेय आधुनिक ने केवल 20 गेंदों में 42 रन बनाए। घातक हो रहे इस युवा बल्लेबाज लव वार्ष्णेय आधुनिक को सुपर स्ट्राइकर्स टीम के कप्तान विभोर वार्ष्णेय ने बोल्ड आउट किया। जिसके कारण केशव इलेविन टीम केवल 126 रन के स्कोर को ही छू पाई।
जवाब में 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम सुपर स्ट्राइकर्स ने तेजी से रन बनाए और केवल 9 ओवर 1 गेंद में ही यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया। कप्तान विभोर वार्ष्णेय ने केवल 18 गेंदों में 46 रन बनाए। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। उनका बखूबी साथ एक और युवा बल्लेबाज कुश वार्ष्णेय ने दिया जिन्होंने केवल 11 गेंदों में 37 रन बना डाले।
वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) के सलाहकार एडवोकेट आकाशदीप वार्ष्णेय ने बताया कि हमारा संगठन समाज सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका में रहा है। साथ ही साथ हमारे संगठन के सभी परिवार क्रिकेट के साथ मनोरंजन की भावना देखते हुए यह क्रिकेट लीग प्रारम्भ हुई है। VPL 3 के इस मैच में वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ रजिस्टर्ड के चेयरमेन नितिन घुट्टी, संस्थापक विष्णु भैया, सलाहकार भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, एडवोकेट आकाश दीप वार्ष्णेय, अध्यक्ष धनंजय वार्ष्णेय भैय्यन ज्वेलर्स, महामंत्री रोहित पीतल, कोषाध्यक्ष गौरांग वार्ष्णेय स्टील द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत पटका पहना कर किया।
इस अवसर पर डा पंकज वार्ष्णेय, अखिलेश पीतल, उमेश सरकोंडा, मुकेश वार्ष्णेय वंशी सरकोंडा, जय गोपाल वी आई पी, श्याम भैया, संतोष स्टील, राजकुमार सी एल, अवनीश कोणार्क, लवनीश कोणार्क, दीपेंद्र दीपू आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजकों में सुमित एडमिन, अनुराग गुप्ता कार स्कैन, अमित कोल, शुभम कृष्ण, आशु गैस, आकाश भैयाजी, अंकुर सिलसन, अरुण डान, अंकुश राजाजी, लव कुमार, प्रतीक किराना, अर्जुन एच एस आदि उपस्थित थे।
इस VPL 3 क्रिकेट लीग का पांचवा मैच 25 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को स्थानीय धर्म समाज महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर कार स्कैन वेरियर्स क्रिकेट टीम एवं किलसन धुरंधर क्रिकेट टीम के मध्य खेला जायेगा। भवदीय भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक सलाहकार वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) मो0 9837213549