VPL 3 क्रिकेट लीग का छठा मुकाबला सिलसन धुरंधर टीम ने जीता, सुमित गुप्ता बने प्लेयर ऑफ द मैच

वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) द्वारा आयोजित वार्ष्णेय प्रीमियर लीग VPL 3 क्रिकेट लीग का छठा मैच सिलसन धुरंधर टीम ने जीत लिया है। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले सुमित गुप्ता लॉक को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया है।
वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) द्वारा वार्ष्णेय प्रीमियर लीग VPL 3 क्रिकेट लीग धर्म समाज महाविद्यालय क्रीडा स्थल, जी टी रोड, अलीगढ़ पर चल रही है। जिसमे छठवा मैच 25 सितम्बर 2026 दिन शुक्रवार को सिलसन धुरंधर टीम एवं कार स्कैन वेरियर्स टीम के मध्य हुआ। सिलसन धुरंधर क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया जो सही साबित हुआ। कार स्कैन वेरियर्स क्रिकेट टीम ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। जिसमे युवा लेकिन अनुभवी बल्लेबाज युगल वार्ष्णेय ने केवल 32 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 62 रन बनाए। युगल वार्ष्णेय के साथ डानी वार्ष्णेय ने 10 गेंदों में 21 रन एवं धनंजय वार्ष्णेय ने 29 बॉल में 39 रन बना कर अपनी टीम को 128 रन के सम्मान जनक स्कोर पर पहुंचाया।
सिलसन धुरंधर ने 10 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
जवाब में 129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम सिलसन धुरंधर क्रिकेट टीम ने तेजी से रन बनाए और केवल 10 ओवर में ही यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सुमित गुप्ता लॉक ने केवल 12 गेंदों में 50 रन बनाए और इस टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी बनाया। जिसके लिए सुमित गुप्ता लॉक्स को उनकी इस यादगार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) के संस्थापक विष्णु भैया, सलाहकार एडवोकेट आकाशदीप वार्ष्णेय ने बताया कि हमारा संगठन समाज सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका में रहा है साथ ही साथ हमारे संगठन के सभी परिवार क्रिकेट के साथ मनोरंजन की भावना देखते हुए यह क्रिकेट लीग प्रारम्भ हुई है।
अतिथियों का स्वागत और आगामी मैच की जानकारी
VPL 3 के इस मैच में वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ रजिस्टर्ड के चेयरमेन नितिन घुट्टी, संस्थापक अध्यक्ष विष्णु भैया, सलाहकार भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, एडवोकेट आकाशदीप वार्ष्णेय, अध्यक्ष धनंजय वार्ष्णेय भैय्यन ज्वेलर्स, महामंत्री रोहित पीतल, कोषाध्यक्ष गौरांग वार्ष्णेय (स्टील) द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत पटका पहना कर किया गया। इस अवसर पर मंचसीन अतिथियों में यतेंद्र वाई के, भूपेंद्र गुप्ता मेडिकल, इंजी एम सी गुप्ता, प्रदीप के गुप्त, प्रवीण टप्पल आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजकों में सुमित एडमिन, अनुराग गुप्ता कार स्कैन, अमित कोल, आशु गैस, आकाश भैयाजी, अंकुर सिलसन, अंकुश राजाजी, लव कुमार, प्रतीक किराना, अर्जुन एच एस आदि उपस्थित थे। इस VPL 3 क्रिकेट लीग का सातवा मैच 26 सितंबर 2026 दिन शनिवार को स्थानीय धर्म समाज महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर सरस्वती चेलेंजर्स क्रिकेट टीम एवं भक्ति स्टील टाइटंस क्रिकेट टीम के मध्य खेला जाएगा।