वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) द्वारा वार्ष्णेय प्रीमियर लीग VPL क्रिकेट लीग का शुभारम्भ धर्म समाज महाविद्यालय क्रीड़ा स्थल, जी टी रोड, अलीगढ़ पर होने जा रहा है। युवाओं में क्रिकेट फीवर को देखते हुए संगठन द्वारा इस वर्ष तृतीय क्रिकेट लीग का शुभारम्भ किया जा रहा है।
इस वार्ष्णेय प्रीमियर लीग VPL क्रिकेट लीग के सभी खिलाड़ियों के लिए किट का वितरण शनिवार को धर्म समाज महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर प्रातः 8 बजे किया गया।
VPL 3 की ट्रॉफी का अनावरण संगठन के चेयरमेन नितिन घुट्टी, सलाहकार भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, अध्यक्ष धनंजय वार्ष्णेय भैय्यन ज्वेलर्स, महामंत्री रोहित पीतल, कोषाध्यक्ष गौरांग वार्ष्णेय स्टील द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस VPL 3 क्रिकेट लीग का उद्घाटन मैच 20 सितंबर 2026 दिन रविवार को स्थानीय धर्म समाज महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर सरस्वती चेलेंजर क्रिकेट टीम एवं केशव इलेविन क्रिकेट टीम के मध्य खेला जायेगा।
वार्ष्णेय युवा संगठन के सलाहकार भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार इस टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग लेंगी।
प्रत्येक मैच में मेन ऑफ द मैच, बेस्ट फील्डर, बेस्ट हिटर, बेस्ट बॉलर के साथ बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट, विनर ट्रॉफी, रनर अप ट्रॉफी पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।