वार्ष्णेय प्रीमियर लीग VPL 3: हिमांशु ऐन के टीम ने 8 विकेट से जीता मुकाबला, नंदीप बने प्लेयर ऑफ द मैच

वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) द्वारा आयोजित वार्ष्णेय प्रीमियर लीग VPL 3 क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। यह रोमांचक क्रिकेट लीग धर्म समाज महाविद्यालय क्रीड़ा स्थल, जी टी रोड, अलीगढ़ पर खेली जा रही है। इस प्रतियोगिता के तहत आठवां लीग मैच 29 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को खेला गया। यह मुकाबला हिमांशु ऐन के की वार्ष्णेय टीम और गुप्ता रॉयल्स टीम के मध्य आयोजित हुआ था।
टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला
हिमांशु ऐन के वार्ष्णेय क्रिकेट टीम के कप्तान हिमांशु वार्ष्णेय ऐन के ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह निर्णय मैदान पर बिल्कुल सही साबित हुआ। गुप्ता रॉयल्स क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 80 रन बनाए।
नंदीप वार्ष्णेय की घातक गेंदबाजी
हिमांशु ऐन के टीम के गेंदबाज नंदीप वार्ष्णेय ने 3 ओवर में केवल 12 रन देकर 4 शानदार विकेट चटकाए। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन में विपक्षी टीम के ओपनर मिलन वार्ष्णेय, प्रतीक किराना के साथ कप्तान अर्जुन जैसे धाकड़ बल्लेबाजों के विकेट भी शामिल थे। नंदीप ने विपक्षी टीम के 4 विकेट लेकर उनकी कमर तोड़ दी और उन्हें केवल 80 रन के स्कोर पर रोक दिया।
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार
नंदीप की इस शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही संगठन के चेयरमैन नितिन घुट्टी की ओर से 1100 रुपये का नगद पुरस्कार भी उनको दिया गया।
रोमांचक मुकाबले में टीम की जीत
जवाब में 81 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम हिमांशु ऐन के वार्ष्णेय टीम के बल्लेबाज चित्रांश वार्ष्णेय ने 30 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 49 रन बनाए। उन्होंने अपनी टीम की जीत में अहम योगदान देकर इस छोटे लेकिन रोमांचक मैच में जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। विजेता टीम को यह छोटा सा लक्ष्य प्राप्त करने में 11.2 ओवर लग गए।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) के संस्थापक अध्यक्ष विष्णु भैया और सलाहकार भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने बताया कि हमारा संगठन समाज सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका में रहा है। साथ ही हमारे संगठन के सभी परिवार क्रिकेट के साथ मनोरंजन की भावना देखते हुए यह क्रिकेट लीग प्रारंभ हुई है। VPL 3 के इस मैच में वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ रजिस्टर्ड के चेयरमैन नितिन घुट्टी, संस्थापक अध्यक्ष विष्णु भैया, सलाहकार भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, एडवोकेट आकाशदीप वार्ष्णेय, अध्यक्ष धनंजय वार्ष्णेय भैय्यन ज्वेलर्स, महामंत्री रोहित पीतल, कोषाध्यक्ष गौरांग वार्ष्णेय (स्टील) और अमित कोल द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत पटका पहना कर किया गया। इस अवसर पर मंचसीन अतिथियों में मनोज गोटेवाल, प्रमोद गुप्ता पम्मी, विवेक वार्ष्णेय, जितेन्द्र वार्ष्णेय, अर्जुन देव वार्ष्णेय और राहुल नवरतन आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजकों में सुमित एडमिन, अनुराग गुप्ता कार स्कैन, अमित कोल, आशु गैस, आकाश भैयाजी, अंकुर सिलसन, अंकुश राजाजी, लव कुमार, प्रतीक किराना और अर्जुन एच एस आदि लोग मौजूद रहे।
अगला आगामी मुकाबला
इस VPL 3 क्रिकेट लीग का अगला मैच 30 सितंबर 2026 दिन बुधवार को स्थानीय धर्म समाज महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर खेला जाएगा। यह मैच भक्ति स्टील टाइटिंन्स क्रिकेट टीम एवं केशव इलेविन क्रिकेट टीम के मध्य खेला जाएगा।