वार्ष्णेय प्रीमियर लीग वपल 3: उद्घाटन मैच में केशव इलेविन ने 8 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) द्वारा आयोजित वार्ष्णेय प्रीमियर लीग VPL 3 क्रिकेट लीग का शानदार शुभारंभ अलीगढ़ के जी टी रोड स्थित धर्म समाज महाविद्यालय क्रीड़ा स्थल पर किया गया। इस उद्घाटन मुकाबले में सरस्वती चैलेंजर और केशव इलेविन की टीमें आमने-सामने थीं। मैच की शुरुआत में केशव इलेविन के कप्तान मनीष अजगर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनकी टीम के लिए बिल्कुल सही साबित हुआ। सरस्वती चैलेंजर की पूरी टीम निर्धारित 12 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर केवल 133 रन ही बना सकी।
शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी का प्रदर्शन
आज के मैच के बेस्ट बॉलर लव वार्ष्णेय आधुनिक रहे, जिन्होंने बहुत ही शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। लव वार्ष्णेय आधुनिक ने दो ओवरों में मात्र 20 रन देकर दो बहुमूल्य विकेट चटकाए और विरोधी टीम को घातक होने से पूरी तरह रोक लिया। इसके अलावा, कप्तान मनीष अजगर ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन ओवरों में दो विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा और आसान जीत
उद्घाटन मैच में 134 रनों के मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी केशव इलेविन टीम की तरफ से कप्तान मनीष अजगर ने कप्तानी भरी और विस्फोटक बल्लेबाजी की। मनीष अजगर ने मात्र 23 गेंदों में धमाकेदार 53 रनों की नाबाद पारी खेली, जिनकी बदौलत केशव इलेविन ने यह मैच बहुत आसानी से केवल 11 ओवरों में 135 रन बनाकर 8 विकेट से जीत लिया।
अतिथियों का स्वागत और आगामी मैच की जानकारी
वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) के संस्थापक विष्णु भैया ने बताया कि हमारा संगठन समाज सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका में रहा है। साथ ही हमारे संगठन के सभी परिवार क्रिकेट के साथ मनोरंजन की भावना देखते हुए यह क्रिकेट लीग प्रारम्भ कर रहे हैं। VPL 3 के उद्घाटन मैच के दौरान वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ रजिस्टर्ड के चेयरमेन नितिन घुट्टी, संस्थापक विष्णु भैया, सलाहकार भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, एडवोकेट आकाश दीप वार्ष्णेय, अध्यक्ष धनंजय वार्ष्णेय भैय्यन ज्वेलर्स, महामंत्री रोहित पीतल और कोषाध्यक्ष गौरांग वार्ष्णेय स्टील उपस्थित रहे। इन सभी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर किया। इस VPL 3 क्रिकेट लीग का दूसरा मैच आगामी 21 सितंबर 2026 दिन सोमवार को स्थानीय धर्म समाज महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर किल्सन धुरंधर क्रिकेट टीम एवं गुप्ता रॉयल्स क्रिकेट टीम के मध्य खेला जाएगा।