वार्ष्णेय प्रीमियर लीग vpl 3 में ऐन के सुपर किंग्स ने जीता अंतिम लीग मैच, अरुण डॉन बने प्लेयर ऑफ द मैच

वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ रजिस्टर्ड द्वारा आयोजित वार्ष्णेय प्रीमियर लीग vpl 3 क्रिकेट लीग का अंतिम मुकाबला वार्ष्णेय ऐन के सुपर किंग्स टीम ने जीत लिया है। यह मैच 7 विकेट से जीता गया और अरुण डॉन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
धर्म समाज महाविद्यालय क्रीडा स्थल पर हुआ मुकाबला
वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ रजिस्टर्ड द्वारा वार्ष्णेय प्रीमियर लीग vpl 3 क्रिकेट लीग धर्म समाज महाविद्यालय क्रीडा स्थल, जी टी रोड, अलीगढ़ पर आयोजित की जा रही है। टूर्नामेंट का यह अंतिम लीग मैच 3 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को कार स्कैन वेरियर्स टीम एवं वार्ष्णेय ऐन के सुपर किंग्स टीम के मध्य खेला गया था।
कार स्कैन वेरियर्स का प्रदर्शन
कार स्कैन वेरियर्स क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर केवल 98 रन का स्कोर खड़ा किया था। टीम के कप्तान बल्लेबाज युगल वार्ष्णेय बहुत ही सस्ते में केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। टीम के धाकड़ बल्लेबाज डानी वार्ष्णेय और धन्नंजय वार्ष्णेय भी कुछ नहीं कर पाए थे। उसके बाद आए युवा बल्लेबाज प्रांजुल वार्ष्णेय ने अपनी टीम के लिए फाइट की और 18 गेंदों में 2 चौकों की सहायता से 24 रन बनाकर फाइटर ऑफ द मैच बने।
विपक्षी टीम की कसी हुई गेंदबाजी
विपक्षी टीम के युवा गेंदबाज मनदीप एवं चित्रांश गुप्ता ने कसी हुई गेंदबाजी की थी। मनदीप ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में शानदार 2 विकेट लेकर केवल 13 रन दिए और विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया था।
वार्ष्णेय ऐन के सुपर किंग्स की शानदार जीत
जवाब में उतरी वार्ष्णेय ऐन के सुपर किंग्स क्रिकेट टीम ने 8.4 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई और उनकी टीम 7 विकेट से जीत गई। वार्ष्णेय ऐन के सुपर किंग्स टीम के अरुण डॉन ने 21 गेंद में 2 चौके और 2 छक्कों की सहायता से शानदार 35 रन बनाए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
अरुण डॉन को मिला नकद पुरस्कार
उनकी इस यादगार पारी के लिए अरुण डॉन को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से पुरस्कृत किया गया। साथ ही संगठन के चेयरमैन नितिन घुट्टी की ओर से अरुण डॉन को 1100 रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया गया।
संगठन के पदाधिकारियों के विचार और अतिथियों का स्वागत
वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ रजिस्टर्ड के संस्थापक अध्यक्ष विष्णु भैया और सलाहकार भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने बताया कि हमारा समाज सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका में रहा है और हमारे संगठन के सभी परिवार क्रिकेट के साथ मनोरंजन की भावना देखते हुए यह क्रिकेट लीग प्रारंभ हुई है। vpl 3 के इस मैच में वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ रजिस्टर्ड के चेयरमैन नितिन घुट्टी, संस्थापक अध्यक्ष विष्णु भैया, सलाहकार भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, एडवोकेट आकाशदीप वार्ष्णेय, अध्यक्ष धनंजय वार्ष्णेय भैय्यन ज्वेलर्स, महामंत्री रोहित पीतल, कोषाध्यक्ष गौरांग वार्ष्णेय स्टील, अमित कोल द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत पटका पहना कर किया गया।
उपस्थित गणमान्य अतिथि और कार्यक्रम संयोजक
इस अवसर पर मंचसीन अतिथियों में आगरा आकाशवाणी केंद्र की मशहूर लोक गायिका अर्चना वी राजन, गौरी आर्य, दुर्गेश वार्ष्णेय, पूर्व पार्षद अलका गुप्ता, पार्षद स्नेहलता वार्ष्णेय, डा नीरू वार्ष्णेय, अलका वार्ष्णेय स्टील, इंजी नेहा वार्ष्णेय, श्री कृष्ण ट्रांसपोर्टर, ख्यालीराम वार्ष्णेय, संतोष वार्ष्णेय स्टील आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजकों में सुमित एडमिन, अनुराग गुप्ता कार स्कैन, अमित कोल, आशु गैस, आकाश भैयाजी, अंकुर सिलसन, अंकुश राजाजी, लव कुमार, प्रतिक किराना, अर्जुन एच एस आदि उपस्थित थे।
आगामी सेमीफाइनल मुकाबले की जानकारी
इस vpl क्रिकेट लीग 3 का पहला सेमी फाइनल मैच 5 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार को स्थानीय धर्म समाज महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर गुप्ता रॉयल्स टीम और सुपर स्ट्राइकर्स क्रिकेट टीम के मध्य प्रातः 6 बजे से खेला जाएगा। भवदीय भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक सलाहकार वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ रजिस्टर्ड मो0 9837213549