हरियाणा के मौसम को लेकर IMD का बड़ा अपडेट, देखें अगले 7 दिन पूर्वानुमान

हरियाणा में इन दिनों बारिश न होने के कारण मौसम शुष्क होने लगा है। मौसम में इस बदलाव से तापमान फिर बढ़ने लगा है और दिन के समय गर्मी महसूस हो रही है। इसी बीच बारिश को लेकर मौसम विभाग ने एक नया अपडेट जारी किया है।
अगले 7 दिन का मौसम पूर्वानुमान ?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले सात दिनों तक राज्य में शुष्क मौसम बना रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है और किसी जिले के लिए कोई चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। इन 7 दिनों के दौरान तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा है।
आज कैसा रहेगा मौसम ?
आज के मौसम की बात करें तो प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप खिले रहने का अनुमान है। शाम के समय हवाओं से हल्की ठंड हो सकती है। मौसम विभाग ने आज 1 अक्टूबर को बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
मौसम में बदलाव से तापमान में बढ़ोतरी
हरियाणा में मानसून की वापसी के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। इस वजह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया, जिससे दिन के समय लोगों को दोबारा गर्मी महसूस होने लगी। बुधवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस महेंद्रगढ़ में दर्ज किया गया।