रोहतक में चाचा ने की भतीजे की हत्या, उधार के पैसे को लेकर हुआ था विवाद

SAHAB RAM4 October 20262 min read0 viewsक्राइम
रोहतक में चाचा ने की भतीजे  की हत्या, उधार के पैसे को लेकर हुआ था विवाद

हरियाणा के रोहतक में रविवार को एक व्यक्ति ने अपने ही भतीजे की हत्या कर दी। आरोपी चाचा ने भतीजे पर चाकू से कई वार किए। इस हमले में भतीजा बुरी तरह घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला ?
मृतक की पहचान कबीर कॉलोनी निवासी 27 साल के कालू के रूप में हुई।  परिजनों ने बताया कि कालू ने अपने चाचा अजीज की किराना दुकान से करीब 2 साल पहले सामान उधार लिया था।

उधार के पैसे मांग रहा था चाचा

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

चाचा अजीज उससे काफी समय से उधार के पैसे मांग रहा था। लेकिन कालू के पास पैसे नहीं थे। वह नौकरी की तलाश कर रहा था। उधारी के पैसों को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हुआ।

पैसो को लेकर हुआ विवाद, चाचा ने किया हमला
जब आज रविवार दोपहर को कालू सामान लेने के लिए अपने चाचा अजीज की दुकान पर गया था। इसी दौरान उन दोनों के बीच फिर से पैसों को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद अजीज ने अपने 4 साथियों के साथ कालू पर हमला कर दिया। इस दौरान अजीज ने कालू पर चाकू से कई वार किए और उसका पेट भी चीर दिया।

युवक की मौत, परिजनों ने 5 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
इस हमले में कालू बुरी तरह घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर लेकर गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस रोहतक पीजीआई पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इस मामले में कालू के परिजनों ने हत्या का आरोप उसके चाचा अजीज और उसके 4 साथियों पर लगाया है।

फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी चाचा और उसके 4 साथियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस विवाद की वजह और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment