भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: परिवहन विभाग का सहायक दो लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: परिवहन विभाग का सहायक दो लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की उपकेन्द्र भिवानी टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत हरियाणा परिवहन विभाग, चंडीगढ़ में तैनात सहायक किशोरी कुमार को दो लाख रुपये की नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो एवं एसीबी को मिली शिकायत के आधार पर यह पूरी कार्रवाई की गई है। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

क्या है पूरा मामला और शिकायत

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है। शिकायतकर्ता पानीपत में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 तथा केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के प्रावधानों के तहत परिवहन वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी करने और उनके नवीनीकरण के उद्देश्य से संबंधित व्यवस्था शुरू करना चाहता था। इस कार्य को करने के लिए परिवहन आयुक्त, हरियाणा, चंडीगढ़ से आवश्यक अनुमति की जरूरत थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी किशोरी कुमार द्वारा शिकायतकर्ता को स्थायी अनुमति या प्राधिकरण जारी न करवाने का भय दिखाया जा रहा था।

रिश्वत की मांग और एसीबी की ट्रैप कार्रवाई

आरोपी किशोरी कुमार द्वारा परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा 27 अगस्त 2026 को जारी हो चुकी संबंधित अनुमति दिलवाने की एवज में दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी हिसार यूनिट के उपकेन्द्र भिवानी की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई की। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में एसीबी की टीम ने एक सफल ट्रैप लगाया। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी किशोरी कुमार को शिकायतकर्ता से 2,00,000 रुपये नकद रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में आगे की जांच अभी जारी है।

Share:

Comments

Leave a comment