तोशाम के गोलागढ़ स्कूल में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

तोशाम के गोलागढ़ स्कूल में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

सेवा संकल्प कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लहराया परचम 

तोशाम/21 सितंबर2026/विष्णु दत्त शास्त्री

भिवानी के उपायुक्त साहिल गुप्ता के निर्देशन में और एडीसी बाबूलाल के कुशल मार्गदर्शन में वीर शहीद श्री महीपाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोलागढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं ड्राइंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

प्रतियोगिताओं के संयोजक और निर्णायक मंडल

इन कार्यक्रमों की संयोजक प्रवक्ता कृष्णा तंवर बनी। वहीं निर्णायक की भूमिका में डॉ. राजपाल सिंह नागर, जीतेंद्र यादव, डॉ. मुकेश शास्त्री, संतोष एवं प्रवक्ता विनोद रहे। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों ने प्राप्त किए स्थान और बढ़ाया मान

पूजा और विशाखा ने संकुल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं गांव का गौरव बढ़ाया। वहीं विद्यालय स्तर पर सरिता, राधा ज्योति, नव्या, सिया, मोनिका, सोनिका, इशु, तनुश्री, दामिनी, रौनक एवं गीतिका ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्राचार्य और शिक्षकगण रहे उपस्थित

विद्यालय के प्राचार्य शिवकुमार शास्त्री ने इस सफल कार्यक्रम को नियमित रूप से चलाने के लिए सभी को साधुवाद दिया। इस अवसर पर डॉ. मनोज भारद्वाज, चंद्रकिरण, सुरेश कुमार, सुबेसिंह, महेश कुमार, संगीता सांगवान, मंजू देवी, मुकेश श्योराण, मनोज खंडेलवाल, बिजेंद्र, शकुंतला एवं वीरमति सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment