तोशाम में एसडीएम संदीप कुमार ने समाधान शिविर में गली निर्माण समस्या का किया त्वरित समाधान

तोशाम में एसडीएम संदीप कुमार ने समाधान शिविर में गली निर्माण समस्या का किया त्वरित समाधान

एसडीएम संदीप कुमार ने समाधान शिविर में कस्बे में गली निर्माण समस्या का किया त्वरित समाधान

समाधान शिविर जनता का प्रशासन से सीधा सरल औऱ सुगम माध्यम : एसडीएम

विष्णु दत्त शास्त्री/तोशाम/ 01 अक्तूबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार ने वीरवार को अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाली जनहितों से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निपटारा करें। वे अपने कार्यालय में स्थानीय लक्ष्मीनगर वासियो द्वारा गली निर्माण बारे व अन्य समाधान शिविर में आई शिकायतों का त्वरित समाधान करने बारे अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तर पर लोगों की समस्याओं की सुनवाई करके अधिकारी त्वरित समाधान करके उसकी एसड़ीएम कार्यालय में जानकारी दें। समाधान शिविर जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम बनाए।

एसडीएम ने कहा कि जनता के लिए प्रशासन द्वारा आयोजित समाधान शिविर जनता, शासन व प्रशासन के लिए सुशासन का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सरकार के दिशा निर्देश पर उच्च अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किए जाते हैं।

समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की निगरानी जिला में डीसी कार्यालय और प्रदेश मुख्यालय मुख्य सचिव तथा मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भी निरंतर की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल को जनता का भी भरपूर समर्थन और शिकायतों के त्वरित समाधान होने पर खूब सराहना मिल रही है।

समय पर शिकायतों का समाधान, समर्पित अधिकारियों और आम जनता की भागीदारी से समाधान शिविर सुशासन का सशक्त उदाहरण बनकर उभरे हैं। उन्होंने समाधान शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य जनता की बिजली, पानी, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी तमाम शिकायतो का मौके पर ही समाधान करना और प्रशासन में पारदर्शिता लाना। जहां नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज कराते हैं।

समाधान शिविर सप्ताह में सोमवार और वीरवार को दो दिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि समाधान शिविर में राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र आईडी में सुधार, जमीनों पर अवैध कब्ज़ा हटवाना, पेयजल सप्लाई, शामिल है।

इस अवसर पर डीएसपी दलीप सिंह, सरपंच राजेश तंवर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। फोटो :- एसडीएम संदीप कुमार समाधान शिविर में जन शिकायत सुनते हुए।

Share:

Comments

Leave a comment