तोशाम के संडवा गांव में बड़े भाई की मौत के पांचवें दिन छोटे भाई ने भी तोड़ा दम, दोनों भाइयों में था गहरा प्रेम

तोशाम के संडवा गांव में बड़े भाई की मौत के पांचवें दिन छोटे भाई ने भी तोड़ा दम, दोनों भाइयों में था गहरा प्रेम

बीमार चल रहे छोटे भाई ने कहा मेरा समय आ गया है...तो बड़े भाई ने कहा मेरे रहते संभव नहीं...

बड़े भाई की मौत के बाद पांचवे ही दिन छोटे भाई ने भी ली अंतिम सांस

दोनों भाइयों के बीच था गहरा प्रेम

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

तोशाम, 20 सितंबर2026 /विष्णु दत्त शास्त्री/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

तोशाम के गांव संडवा से एक बेहद मार्मिक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक ही परिवार में पांच दिन के भीतर दो भाइयों की मौत हो गई। बड़े भाई डॉ. साधुराम की हृदयघात से मौत के ठीक पांचवें दिन छोटे भाई सुरत सिंह ने भी अंतिम सांस ली। दोनों भाइयों के बीच बचपन से ही बेहद गहरा प्रेम था और उनका यह आपसी प्रेम पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ था। ग्रामीण सतबीर और सज्जन सिंह का कहना है कि दोनों भाइयों का प्यार लोगों के लिए एक मिसाल था।

बीमार छोटे भाई ने कहा था मेरा समय आ गया है

छोटे भाई सुरत सिंह पिछले काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी के दौरान सुरत सिंह जब भी यह बात कहते थे कि अब मेरा पृथ्वी लोक से जाने का समय आ गया है, तो उनके बड़े भाई डॉ. साधुराम का हमेशा एक ही जवाब होता था। बड़े भाई डॉ. साधुराम कहा करते थे कि मेरे रहते हुए छोटे भाई का नंबर नहीं आ सकता है और बड़े भाई के जीवित रहते ऐसा होना संभव नहीं है। डॉ. साधुराम के द्वारा कहे गए ये कथन अंत में सौ प्रतिशत सत्य साबित हुए।

डॉ. साधुराम का जीवन और परिवार की प्रतिक्रिया

75 वर्षीय डॉ. साधुराम पिछले काफी समय से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा से जुड़े हुए थे। वह अक्सर इस शाखा के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से जुड़े रहते थे। डॉ. साधुराम का पूरा जीवन सादगी और उच्च सिद्धांतों से भरा हुआ था और उन्होंने अपने जीवन में कभी भी सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया। डॉ. साधुराम हमेशा अपने बच्चों को यह शिक्षा देते थे कि अगर भाई हो तो वह सुरत सिंह जैसा होना चाहिए। डॉ. साधुराम के पुत्र और बिजली निगम में एओ के पद पर कार्यरत रमेश कुमार का कहना है कि उनके पिता की कही गई हर बात अंततः चरितार्थ हो गई है।

Share:

Comments

Leave a comment