तोशाम में कर्मचारियों के अभाव से राम भरोसे चल रही बिजली व्यवस्था, 30 हजार आबादी पर मात्र 4 कर्मचारी तैनात

तोशाम में कर्मचारियों के अभाव से राम भरोसे चल रही बिजली व्यवस्था, 30 हजार आबादी पर मात्र 4 कर्मचारी तैनात

कर्मचारियों के अभाव में तोशाम की बिजली व्यवस्था राम भरोसे

करीबन 30 हजार से ज्यादा आबादी वाले तोशाम कस्बे में बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए मात्र 2 कर्मचारी

शेयर ,लाइक,और कॉमेंट जरूर करें

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

तोशाम/22 सितंबर/विष्णु दत्त शास्त्री/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

तोशाम कस्बे में बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए बिजली विभाग के मात्र 2 कर्मचारी दिन में तथा 2 कर्मचारी रात में लगे हुए हैं। जिससे करीबन 30 हजार से ज्यादा आबादी के तोशाम कस्बे में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था कर्मचारियों के अभाव में एक तरह से राम भरोसे ही चल रही है। तोशाम कस्बे की आबादी करीबन 30 हजार से ज्यादा है और कस्बे का एरिया भी काफी दूर-दूर तक फैला हुआ है। ऐसे में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की आवश्यकता है।

बिजली समस्याओं से जूझते हैं उपभोक्ता

गर्मी के मौसम में खासकर बिजली आपूर्ति में अधिक समस्या पैदा होती हैं। कभी केबल जल जाती हैं, तो कभी फ्यूज उड़ जाता है, तो कभी ट्रांसफार्मर में दिक्कत आ जाती है। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए विभाग के कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ती है। तोशाम कस्बे में इन समस्याओं का समाधान करने के लिए बिजली कर्मचारी कुल 4 ही हैं। इनमें से 2 कर्मचारियों की ड्यूटी दिन के समय और 2 कर्मचारियों की ड्यूटी रात के समय होती है। कस्बे का एरिया बड़ा होने की वजह से आमजन की बिजली से संबंधी समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पाता है। बिजली समस्याओं के समाधान के लिए उपभोक्ताओं को घंटों तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे उपभोक्ताओं को अनेक तरह की परेशानी होती है।

विभाग का पक्ष और एसडीओ का बयान

विभाग को चाहिए कि कस्बे में बिजली कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी की जाए। इससे उपभोक्ताओं को होने वाली समस्या से निजात मिल सकेगी और कस्बे की बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से हो सकेगी। इस संबंध में तोशाम बिजली विभाग के एसडीओ चेतन कुमार ने कहा कि कर्मचारियों का अभाव है। फिर भी हम उपलब्ध कर्मचारियों से ही उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करवाने की पूरी कोशिश करते हैं। इस बारे में हम उच्चाधिकारियों को काफी दफा अवगत करवा चुके हैं। विभाग द्वारा कर्मचारी बढ़ाने की मांग भी कर चुके हैं। जैसे ही भविष्य में और नए कर्मचारी आते हैं तो हम कम्प्लेंट सेंटर सहित सब जगह कर्मचारी बढ़ा देंगे।

Share:

Comments

Leave a comment