तोशाम में 17 सितंबर को श्री श्याम मंदिर में आयोजित होगा आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम, एसडीएम संदीप कुमार ने दी जानकारी

तोशाम में 17 सितंबर को श्री श्याम मंदिर में आयोजित होगा आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम, एसडीएम संदीप कुमार ने दी जानकारी

तोशाम में उपमंडल स्तरीय 17 सितंबर को श्री श्याम मंदिर में"आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम होगा आयोजित : संदीप कुमार

अंत्योदय और लाभार्थी परिवारों को बनाया जाएगा भागीदार : एसडीएम

विष्णु शास्त्री/तोशाम /15 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि तोशाम में उपमंडल स्तरीय 17 सितंबर को श्री श्याम मंदिर में"आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा सभी गावों में धार्मिक स्थलों पर आशीर्वाद के दीए जलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों अनुसार सेवा का संकल्प अभियान के शुभारम्भ अवसर पर उपमंडल के लाभार्थी परिवार भी 17 सितम्बर को सायं सभी बूथो पर "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रमों करेंगे। एसडीएम बुधवार को अपने कार्यलय में "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से शुरू करके 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।  सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को प्रत्येक आमजन तक पहुंचाना है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर शुरु हो रहे सेवा संकल्प अभियान में उपमंडल की सभी गौशालाओ में यज्ञ करने सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी दीये जलाए जाएंगे। इसके अलावा अंत्योदय परिवारों की भागीदारी से आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। तोशाम विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर आशीर्वाद के दीये जलाए जाएंगे। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के बूथ क्षेत्र के अंत्योदय परिवारों और लाभार्थियों की भी सहभागिता होगी। इस अभियान का उद्देश्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की भावना से जोडऩा है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्धारित 12 प्रमुख मॉड्यूल के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें आशीर्वाद का दीया/रक्तदान, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद अभियान’, शामिल हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित होंगी। सेवा मेरा योगदान के तहत गावों में पंचायत विभाग द्वारा विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में नागरिकों को जरूरी सेवाएं देने के साथ-साथ स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, डिजिटल लिटरेसी, रोड़ सेफ्टी, वेस्ट मैनेजमेंट, साइबर क्राइम से बचाव आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के घर द्वार पर जाकर सरकारी सेवाओं का लाभ देना है। अभियान के दौरान स्कूल, कॉलेज और आईटीआई आदि शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को पेंटिंग, रंगोली आदि प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। इसी प्रकार से प्रत्येक आंगनवाडी केंद्रों पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।
 सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर जनसेवा, सुशासन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का माध्यम बने। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए कार्य करें। सभी विभाग समय रहते अपनी-अपनी कार्य योजना तैयार करें।

उपमंडल के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आशीर्वाद के दीये जलाए जाएंगे। इनमें तोशाम सचिवालय के अलावा अन्य सरकारी कार्यालयों, सीएचसी कैरू, महिला महाविद्याल कैरू, तोशाम झील, महिला महाविद्यालय तोशाम, बस स्टैंड तोशाम, चौ. सुरेंद्र सिंह स्टेडियम तोशाम में आशीर्वाद के दीए जलाने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार प्रमुख विभिन्न धार्मिक स्थलों पर बाबा मुंगीपा मंदिर तोशाम व अन्य मंदिरों में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अलावा गांवों के अमृत सरोवर, ग्राम सचिवालय, ई-लाइब्रेरी, व्यायामशाला तथा सामुदायिक केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सरकारी की योजनाओं का लाभ ले चुके लोगों की कहानियों को भी प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जाएगा ताकि अन्य पात्र लोग भी योजनाओं का लाभ उठा सकें। बैठक में नायब तहसीलदार अशोक कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार, एसईपीओ अजय कुमार, एसडीओ पंचयती राज देवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment