फरीदाबाद के बाल सुधार गृह से तीन बंदी फरार, गंभीर मामलों में थे बंद; बाथरूम की खिड़की तोड़कर भागे

SAHAB RAM4 October 20261 min read0 viewsहरियाणा
फरीदाबाद के बाल सुधार गृह से तीन बंदी फरार, गंभीर मामलों में थे बंद; बाथरूम की खिड़की तोड़कर भागे

हरियाणा के फरीदाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। यहां NIT क्षेत्र में बाल सुधार गृह से तीन बंदी फरार हो गए। तीनों हत्या के मामलों में बंद थे और उनकी उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि तीनों नाबालिग कैदी अलग-अलग हत्या के मामलों में बंद थे। इनमें से दो बंदी 2024 में बाल सुधार गृह आए थे, जबकि तीसरा साल 2025 से यहां बंद था। फरार नाबालिगों में एक गुरुग्राम, दूसरा नूंह और तीसरा हिसार जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार जब तीनों बाल सुधार गृह से निकले तो वहां सुरक्षा कर्मी वहां मौजूद नहीं थे। मौके का फायदा उठाकर तीनों नाबालिग ग्राउंड फ्लोर पर बने बाथरूम में पहुंचे। वहां खिड़की पर लगा लोहे का जंगला तोड़कर वह नीचे बनी नर्सरी की तरफ उतरें औ फिर बाल सुधार गृह से फरार हो गए।

तीनों के फरार होने का पता बंदियों की गिनती के दौरान चला। गिनती में तीन नाबालिग कम मिलने पर बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और आसपास के इलाकों में तीनों कैदियों की तलाश शुरू की गई है। लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं लग पाया है। पुलिस इस घटना के बाद बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जांच कर रही है। साथ ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें तीनों की तलाश में जुटी हुई है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment