हरियाणा वासियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 734 करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा ये रोड

SAHAB RAM1 October 20261 min read193 viewsहरियाणा
हरियाणा वासियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 734 करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा ये रोड

Haryana Four lane Road: हरियाणा में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में सैनी सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी बीच प्रदेश की सैनी सरकार ने कुरुक्षेत्र में पिहोवा-ढांड रोड फोरलेन बनाने की मंजूरी दे दी है। करीब 734 करोड़ की लागत से इस रोड को फोरलेन बनाया जाएगा।

इसके बनने से वाहन चालकों को सफर करने में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही लंबे ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिलने वाला है। इस पर अधिक जानकारी देते हुए लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बताया इस कार्य के तहत चालू वित्त वर्ष में यूटिलिटी शिफ्टिंग और वन स्वीकृति से संबंधित आवश्यक गतिविधियां की जाएंगी। विभाग द्वारा कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उन्होनें कहा कि सरकार ने कुरुक्षेत्र जिले में पिहोवा-ढांड रोड को आरडी 53.00 से आरडी 54.00 तक फोरलेन करने के लिए 734.35 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रदेश में सड़क विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि मौजूदा सड़क ढांचे को और सुदृढ़ किया जा सके तथा लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकें।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment