जमीन दस्तावेजों में गड़बड़ी ठीक कराने की भागदौड़ हुई खत्म, हरियाणा सरकार की नई ऑनलाइन सुविधा से काम हुआ आसान

SAHAB RAM4 October 20261 min read0 viewsहरियाणा
जमीन दस्तावेजों में गड़बड़ी ठीक कराने की भागदौड़ हुई खत्म, हरियाणा सरकार की नई ऑनलाइन सुविधा से काम हुआ आसान

हरियाणा में आमजन के लिए एक और राहत भरी खबर सामने आई है। बता दें कि जमीन और राजस्व रिकॉर्ड से जुड़ी छोटी-मोटी गलतियों के लिए अब प्रदेश के लोगों को राज्य मुख्यालय तक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। आमजन को राहत देते हुए सूबे की नायब सैनी सरकार ने प्रदेश की सभी तहसीलों में आनलाइन करेक्शन मॉड्यूल की शुरुआत कर दी है।

नई प्रकिया बनेगी फायदेमंद

प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस नई आनलाइन सुविधा से जमीनी एवं राजस्व रिकॉर्ड में होने वाली सामान्य गलतियों को स्थानीय स्तर पर ही ठीक किया जा सकेगा। इस सुविधा का सबसे तगड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो लंबे अर्से से इस काम के इंतजार में बैठे हैं। अब उन्हें लंबी दूरी की भागदौड़ करने से राहत मिलेगी।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि लगभग या यूं कहें कि 100 प्रतिशत नियमित प्रकृति की त्रुटियों का समाधान अब तहसील स्तर पर किया जा सकेगा. इस सुविधा को राज्य की सभी तहसीलों में शुरू कर दिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सुविधा का फायदा उठाकर अपने काम को निपटा सकें।

उन्होंने बताया कि इस नई सुविधा से सबसे ज्यादा लाभ उन्हें पहुंचेगा जिन्हें अपने राजस्व रिकॉर्ड में सामान्य सुधार करवाना है। अब ऐसे मामलों को तहसील स्तर पर आनलाइन करेक्शन मॉड्यूल के जरिए निपटाया जा सकेगा।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment