टीम इंडिया के लेग स्पिनर ने घरेलू क्रिकेट से लिया संन्यास, वनडे व T-20 में जारी रहेगा सफर

SAHAB RAM2 October 20261 min read0 viewsखेल
टीम इंडिया के लेग स्पिनर ने घरेलू क्रिकेट से लिया संन्यास, वनडे व T-20 में जारी रहेगा सफर

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने घरेलू क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अब वो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में लाल गेंद से गेंदबाजी करते नहीं दिखाई देंगे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह वनडे और टी20 मैचों में खेलना जारी रखेंगे।

36 वर्षीय युजवेंद्र चहल हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत कई इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की हैं।

चहल का क्रिकेट रिकॉर्ड

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में युजवेंद्र चहल ने 49 मैचों में 148 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने एक पारी में 6 बार 5 विकेट और एक मैच में आठ बार 4 विकेट लेने का कारनामा किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 44 रन देकर 6 विकेट और मैच का सर्वेश्रेष्ठ 99 रन देकर 9 विकेट लेना रहा है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए युजवेंद्र चहल ने लिखा कि लाल गेंद से उनके सफर का अंत हुआ लेकिन वह वनडे और टी20 मैचों में खेलना जारी रखेंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने की भूख अभी भी बनी हुई है। टीम में वापसी के लिए और ज्यादा परिश्रम करना जारी रहेगा।

Share:

Comments

Leave a comment