तरावड़ी में श्री हनुमान सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, रविंद्र सिंगला और बालकृष्ण त्रिपाठी बने संरक्षक

तरावड़ी के मां अन्नपूर्णा धाम अन्नक्षेत्र में श्री हनुमान सेवा समिति रजि. तरावड़ी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ श्री हनुमान चालासा के पाठ से किया गया। इसके उपरांत सभी उपस्थित सदस्यों ने पूजनीय साधु राम सिंगला, संरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में समिति की आगामी गतिविधियों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
संजय सिंगला बने आर.ओ., सर्वसम्मति से हुआ नई कार्यकारिणी का गठन
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संजय सिंगला जी को आर.ओ. के रूप में नियुक्त किया गया। उनकी देखरेख में ही समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस नई कार्यकारिणी में बालकृष्ण त्रिपाठी एवं रविंद्र सिंगला को समिति का मुख्य संरक्षक बनाया गया है। नवनियुक्त कार्यकारिणी में अमन कुमार शर्मा को अध्यक्ष, अनिल सिंगला को महासचिव तथा अशोक लूथरा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपाध्यक्ष, प्रबंधक और अन्य पदाधिकारियों की घोषणा
समिति के उपाध्यक्ष पद पर राकेश गोयल, प्रवीण गर्ग, अजय गोयल, सुभाष अनेजा एवं प्रमोद बंसल को जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार प्रबंधक के पद पर नरेश गाबा, संजय कुमार एवं विपिन छाबड़ा को नियुक्त किया गया है। सहसचिव के पद पर संजय सेतिया एवं राजेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऑडिटर के रूप में विवेक छाबड़ा एवं दीपक शर्मा तथा मीडिया प्रभारी के रूप में राजकुमार एवं अशोक काठपाल को जिम्मेदारी दी गई है।
स्वर्गीय लाला साधु राम सिंगला की स्मृति में बनेगा भव्य भंडारा हॉल
बैठक के दौरान नवनियुक्त संरक्षक रविंद्र सिंगला ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने परिवार के सहयोग से मां अन्नपूर्णा धाम अन्नक्षेत्र में 40 फुट बाय 80 फुट के भव्य भंडारा हॉल के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह नया भंडारा हॉल स्वर्गीय साधु राम सिंगला जी की पुण्य स्मृति में निर्मित किया जाएगा। समिति के सभी सदस्यों ने इस घोषणा का स्वागत किया। सदस्यों ने कहा कि मां अन्नपूर्णा धाम अन्नक्षेत्र में भंडारा हॉल बनने से यहां होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी बहुत सुविधा मिलेगी। बैठक के अंत में समिति की नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर धार्मिक एवं सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।