तरावड़ी में नेशनल हाईवे पर भव्य शुभारंभ, नीलम फिलिंग स्टेशन नायरा पेट्रोल पंप खुला

तरावड़ी में नेशनल हाईवे पर भव्य शुभारंभ, नीलम फिलिंग स्टेशन नायरा पेट्रोल पंप खुला

तरावड़ी के समीप दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर नीलम फिलिंग स्टेशन नायरा पेट्रोल पंप का भव्य शुभारंभ हुआ है। इस पेट्रोल पंप की शुरुआत तरावड़ी के वरिष्ठ उद्योगपति एवं एडवोकेट संजीवन शर्मा की ओर से की गई है। इस शुभारंभ अवसर पर हरियाणा की राजनीति, उद्योग, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़ी अनेक दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। सभी ने एडवोकेट संजीवन शर्मा को इस नई शुरुआत के लिए बधाई दी है।

जय ज्वाला जी बाला जी शक्तिधाम आश्रम के पीठाधीश्वर आचार्य रामपाल जी महाराज ने विधि विधान से हवन यज्ञ करवाया। पेट्रोल पंप का शुभारंभ एडवोकेट संजीवन शर्मा की माता संतोष देवी ने रिबन काटकर किया। संतोष देवी स्वर्गीय ओमप्रकाश की पत्नी हैं। शुभारंभ अवसर पर विधिवत हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया था। इस हवन-यज्ञ में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सभी ने मिलकर मंगलकामनाएं कीं।

इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में गणमान्य लोगों ने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। समारोह में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने भी हिस्सा लिया। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह पहुंचे। इसके अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

समारोह में करनाल विधायक जगमोहन आनंद और नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी चेयरमैन रणदीप चौधरी, वाइस चेयरमैन राजीव नारंग और पूर्व विधायक धर्मपाल गोंदर ने भी शिरकत की। उद्योगपति कृष्ण गोयल, प्रमोद बंसल, विनीत बंसल और चुनीत बंसल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। गौशाला प्रधान राकेश गर्ग, राकेश सिंगला, प्रमोद सिंगला, साहिल सिंगला और अक्षत सिंगला ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

नगरपालिका चेयरमैन वीरेंद्र बंसल, पंडित शुभम शास्त्री और करनाल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कनवदीप सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर नायरा के रीजनल हेड सतवंत समेत कंपनी के अन्य प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। समारोह में पहुंचे लोगों ने नए पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाया। लोगों ने वहां की सभी सुविधाओं का जायजा भी लिया।

लोगों ने नायरा के पेट्रोल की गुणवत्ता, शुद्धता और बेहतर प्रदर्शन की खुलकर सराहना की। लोगों ने कहा कि हाईवे पर इस तरह की बेहतर सुविधा मिलने से क्षेत्र के वाहन चालकों को काफी सुविधा मिलेगी। कई लोगों ने मौके पर ही अपनी गाड़ियों में पेट्रोल डलवाया। उन्होंने नीलम फिलिंग स्टेशन की शुरुआत की काफी सराहना की।

राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से पहुंचे गणमान्य लोगों ने एडवोकेट संजीवन शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जैसे प्रमुख मार्ग पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त पेट्रोल पंप शुरू हुआ है। इससे तरावड़ी एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा। साथ ही हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी इससे बड़ी सुविधा मिलेगी।

एडवोकेट संजीवन शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नीलम फिलिंग स्टेशन के माध्यम से ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण ईंधन दिया जाएगा। ग्राहकों को बेहतर सेवाएं और एक सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध करवाना ही उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी।

Share:

Comments

Leave a comment