तरावड़ी के गीता मॉडर्न स्कूल में गूंजा वंदे मातरम, राष्ट्रगीत के 150वें वर्ष पर हुआ भव्य आयोजन

तरावड़ी के गीता मॉडर्न स्कूल में गूंजा वंदे मातरम, राष्ट्रगीत के 150वें वर्ष पर हुआ भव्य आयोजन

गीता मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल तरावड़ी में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150वें गौरवमयी वर्ष को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम नमामि भारतम का आयोजन किया गया। यह आयोजन एक समय, एक लय, एक स्वर, वंदे मातरम की थीम पर देशभक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

  • राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150वें गौरवमयी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • उद्योगपति राकेश गर्ग और राजेश छाबड़ा रहे मुख्य अतिथि
  • छात्रों और शिक्षकों ने एक स्वर में किया वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • राष्ट्रगान के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

नमामि भारतम कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के प्रति सम्मान, मातृभूमि वंदना, एवं सांस्कृतिक एकात्मकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में उद्योगपति राकेश गर्ग एवं राजेश छाबड़ा बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

दीप प्रज्वलन और सामूहिक गायन

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। इस सामूहिक गायन से पूरा विद्यालय प्रांगण देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।

भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

शिक्षकगणों एवं छात्रों ने वंदे मातरम् के इतिहास और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी के योगदान पर भाषण दिए। इसके साथ ही कार्यक्रम में देशभक्ति गीत और समूह गान भी प्रस्तुत किए गए।

प्रधानाचार्या और प्रबंधक के विचार

विद्यालय की प्रधानाचार्या रागिनी राय ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावना और स्वतंत्रता संग्राम का मंत्र है। 150 वर्षों बाद भी यह गीत हमें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है और आज भी हमें एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करता है। प्रबंधक बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि वंदे मातरम् ने सोए हुए भारत को जगाया था। बच्चों को अपने इतिहास पर गर्व होना चाहिए और वंदे मातरम् के 150 वर्ष हमें यह याद दिलाते हैं कि देश सर्वोपरि है।

संकल्प और समापन

कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र के उत्थान में सहयोग करने का संकल्प लिया। इस भव्य कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Share:

Comments

Leave a comment