तरावड़ी के बासमती चावल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में धूम, दुनिया में महकी खुशबू और चमका शहर का नाम

तरावड़ी के बासमती चावल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में धूम, दुनिया में महकी खुशबू और चमका शहर का नाम

तरावड़ी के बासमती चावल की पहचान अब सरहदों से आगे बढ़ चुकी है और इसकी खुशबू पूरी दुनिया में महक रही है। महेश सिंगला ने कहा है कि विदेशी बाजारों में तरावड़ी के बासमती का जलवा है और इसने गुणवत्ता के दम पर खरीदारों का विश्वास जीता है। बासमती की खुशबू से विश्व पटल पर तरावड़ी चमक उठा है तथा चावल उद्योग इस शहर की मुख्य पहचान बन चुका है। तरावड़ी शहर बासमती चावल के कारोबार में अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका है तथा यहां तैयार होने वाले चावल की बेहतरीन खुशबू, स्वाद और गुणवत्ता ने विदेशी खरीदारों का विश्वास जीता है।

तरावड़ी बना बासमती चावल का एक भरोसेमंद ब्रांड

श्री राम राइस यूनिट के सीएमडी एवं उद्योगपति रविंद्र सिंगला और उद्योगपति महेश सिंगला ने बताया कि तरावड़ी की यह पहचान वर्षों की मेहनत और गुणवत्ता के प्रति समर्पण का परिणाम है। यहाँ के चावल उद्योग ने समय के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाया है और गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है। इसी का नतीजा है कि तरावड़ी का बासमती चावल एशिया, यूरोप और मध्य-पूर्व समेत दुनिया के विभिन्न बाजारों में मजबूत पहचान बना चुका है। उद्योगपति महेश सिंगला ने कहा कि तरावड़ी अब बासमती चावल का एक भरोसेमंद ब्रांड बन चुका है और हर वर्ष यहां से बड़ी मात्रा में चावल का निर्यात किया जाता है।

चावल उद्योग बना हजारों परिवारों की आजीविका का मजबूत आधार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और यह उद्योग केवल व्यापार तक सीमित नहीं है। यह उद्योग हजारों परिवारों की आजीविका का मजबूत आधार बन चुका है जिससे किसानों, मजदूरों, ट्रांसपोर्ट कारोबारियों और पैकेजिंग से जुड़े लोगों को रोजगार मिल रहा है। चावल उद्योग ने क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को तेज गति प्रदान की है जिससे तरावड़ी को व्यापारिक मानचित्र पर विशेष स्थान मिला है। रविंद्र सिंगला ने कहा कि भविष्य में भी आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि वैश्विक बाजार में पहुंच और मजबूत हो सके।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment