तरावड़ी का बासमती चावल दुनिया भर में मशहूर, गुणवत्ता और खुशबू से बनाई अलग पहचान

तरावड़ी का बासमती चावल दुनिया भर में मशहूर, गुणवत्ता और खुशबू से बनाई अलग पहचान

देश की सीमाओं को पार कर दुनिया के कई देशों तक पहुंच रहा तरावड़ी का बासमती चावल। तरावड़ी के बासमती की खुशबू ने दुनिया में पहचान बनाई है। इसकी गुणवत्ता, खुशबू और स्वाद ने एक अलग प्रतिष्ठा बनाई है। उद्योगपतियों ने साफ कहा है कि चावलों की गुणवत्ता और क्वालिटी में बिल्कुल भी नहीं किया जाता कोई समझौता। तरावड़ी, 16 सितंबर (कमल शर्मा)। हरियाणा के तरावड़ी शहर की पहचान केवल एक शहर के रूप में नहीं है। यह शहर देश और दुनिया में बासमती चावल की प्रमुख मंडी और राइस इंडस्ट्री के बड़े केंद्र के रूप में बन चुका है। यहां के खेतों में पैदा होने वाले बासमती चावल की खुशबू और स्वाद देश की सीमाओं को पार कर रहे हैं। यह चावल दुनिया के कई देशों तक पहुंच रहा है। तरावड़ी के चावल ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी एक अलग पहचान कायम की है। इस चावल की खासियत इसका लंबा दाना, प्राकृतिक खुशबू और बेहतरीन स्वाद है। तरावड़ी की इसी प्रतिष्ठित पहचान को आगे बढ़ाने में यहां की राइस इंडस्ट्री से जुड़े उद्योगपतियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शहर के प्रमुख उद्योगपतियों और गणमान्य लोगों ने तरावड़ी के बासमती चावल की पहचान को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं।

विभिन्न राइस इंडस्ट्री के उद्योगपतियों ने रखी अपनी बात

गलैक्सी बासमती राइस के सी.एम.डी. विनोद गोयल ने कहा कि तरावड़ी का नाम बासमती चावल के साथ लंबे समय से जुड़ा हुआ है। यहां के चावल की खुशबू और गुणवत्ता ने इसे देशभर में विशेष पहचान दिलाई है। शिव शक्ति इंटर ग्लोब प्रा.लि. तरावड़ी के सी.एम.डी. अमन गुप्ता ने कहा कि तरावड़ी के बासमती चावल की सबसे बड़ी ताकत उसकी गुणवत्ता, खुशबू और स्वाद है। यहां की राइस इंडस्ट्री ने समय के साथ आधुनिक तकनीक को अपनाया है। इसी वजह से तरावड़ी का बासमती आज देश ही नहीं बल्कि विदेशी बाजारों में भी अपनी पहचान बना रहा है। के.एस. ओवरसीस के सी.एम.डी. पंकज गोयल और जी.वी. राइस एक्सपोर्ट प्रा.लि. तरावड़ी के सी.एम.डी. प्रमोद बंसल ने कहा कि तरावड़ी को बासमती चावल की नगरी के रूप में मिली पहचान यहां के किसानों, व्यापारियों और राइस मिल उद्योग से जुड़े लोगों की वर्षों की मेहनत का परिणाम है। यहां से तैयार होकर निकलने वाला उच्च गुणवत्ता वाला बासमती चावल जब विदेशों तक पहुंचता है, तो उसके साथ तरावड़ी शहर का नाम भी दुनिया तक पहुंचता है।

ग्राहकों का विश्वास और अंतरराष्ट्रीय मानक

डबल चाबी बासमती राइस के सी.एम.डी. बृजभूषण गोयल और जानकी दास राइस मिल के सी.एम.डी. देवेंद्र सिंगला ने कहा कि तरावड़ी शहर के बासमती चावलों की गुणवत्ता और ग्राहकों का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है। बासमती चावल की असली पहचान उसकी खुशबू, स्वाद और लंबे दाने में होती है। तरावड़ी शहर के चावल निर्यातकों का यही प्रयास है कि ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता का चावल उपलब्ध करवाया जाए। साथ ही तरावड़ी के बासमती की पहचान को और आगे ले जाया जाए। श्री राम राइस यूनिट के सी.एम.डी. रविंद्र सिंगला और बीडी ओवरसीस के सी.एम.डी. प्रवीण गर्ग ने कहा कि तरावड़ी की राइस इंडस्ट्री ने अपनी गुणवत्ता के दम पर देश-विदेश में विश्वास हासिल किया है। बासमती चावल केवल एक उत्पाद नहीं है, बल्कि यह तरावड़ी की पहचान और यहां से जुड़े हजारों लोगों की मेहनत का परिणाम है। श्री हंस राइस एंड जनरल मिल्स के सी.एम.डी. प्रदीप गुप्ता और श्री राम एग्रोटैक के सी.एम.डी. विजय सिंगला ने कहा कि तरावड़ी के बासमती की खुशबू और स्वाद की अपनी एक अलग पहचान है। यहां की राइस इंडस्ट्री ने किसानों की मेहनत को दुनिया के बाजार तक पहुंचाने का काम किया है। सभी उद्योगपतियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में भारतीय बासमती की अपनी अलग पहचान है। तरावड़ी इस पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। बेहतर गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप काम करने से तरावड़ी की राइस इंडस्ट्री को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है। शहर के बासमती चावलों पर तरावड़ी शहर के वरिष्ठ उद्योगपतियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment