समाजसेवी सुरिन्दर कुमार अरोड़ा की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, अनूप जलोटा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

फरीदाबाद में वरिष्ठ भाजपा नेता साहिल अरोड़ा और राजकुमार अरोड़ा के पिता एवं समाजसेवी स्वर्गीय सुरिन्दर कुमार अरोड़ा की श्रद्धांजलि सभा और उठाला कार्यक्रम का आयोजन दौलत राम खान धर्मशाला में किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा में शहर के राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों सहित हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
- दौलत राम खान धर्मशाला में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि सभा और उठाला कार्यक्रम
- सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने भजनों के माध्यम से दी श्रद्धांजलि
- केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित सैकड़ों लोगों ने किया नमन
अनूप जलोटा के भजनों ने किया सभी को भावविभोर
श्रद्धांजलि सभा का वातावरण उस समय बेहद भावुक हो गया, जब सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने अपने भजनों के माध्यम से स्वर्गीय सुरिन्दर कुमार अरोड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके भजनों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। धर्म, अध्यात्म और ईश्वर की भक्ति से ओत-प्रोत भजनों के बीच श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अनूप जलोटा ने 'ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन' और 'जग में सुंदर है दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम' जैसे सुंदर भजनों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी और उपस्थित लोगों को ईश्वर की शरण में रहने का संदेश दिया।
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे और स्वर्गीय सुरिन्दर कुमार अरोड़ा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन घड़ी में परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि इस नश्वर संसार में जो भी व्यक्ति आया है, उसे एक दिन इस संसार को त्यागकर जाना ही है।
गणमान्य लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
उन्होंने कहा कि सुरिन्दर कुमार अरोड़ा के निधन से परिवार ने अपना एक महत्वपूर्ण सदस्य खोया है। श्रद्धांजलि सभा में फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों तथा सुरिन्दर कुमार अरोड़ा के परिचितों और शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर शोक प्रकट करने वालों में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सतीश फागना, अजय गौड़, सीमा त्रिखा, नरेन्द्र गुप्ता, विधायक ललित नागर, बसंत विरमानी, देवेन्द्र चौधरी, पं. टिपरचंद शर्मा, लखन कुमार सिंगला, सुमित गौड़, श्याम सुन्दर कपूर, एचके बत्रा, सोनू अदलक्खा, पंकज पूजनरामपाल, रोहित भाटिया, हरेन्द्र भड़ाना, हरिक्रीष्ण गिरोटी, राजेश भाटिया, मोहन सिंह भाटिया, रविन्द्र सिंह राणा, विरेन्द्र भड़ाना, बंटी भाटिया, सरदार बंटी भाटिया, राकेश भड़ाना, विजय बैंसला, आकाश गुप्ता, डा. सौरभ शर्मा, डा. पुनीता हसीजा, डा. सुरेन्द्र अरोड़ा, आसिफ कुरैशी, राकेश कुमार धुन्ना और योगेश ढींगड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।