त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को बड़ी राहत, नारनौल से दिल्ली-रींगस के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

SAHAB RAM1 October 20261 min read8 viewsमहेंद्रगढ़
त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को बड़ी राहत, नारनौल से दिल्ली-रींगस के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

हरियाणा और दिल्ली के रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। त्योहारी सीजन में नारनौल से दिल्ली- रींगस के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। रेलवे ने महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए दिल्ली-रींगस-दिल्ली के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेन दिल्ली से रींगस और रींगस से दिल्ली के बीच दो-दो फेरे लगाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04415 दिल्ली-रींगस अनारक्षित स्पेशल 1 अक्टूबर से 2 अक्टूबर तक दो फेरे लगाएगी। यह ट्रेन अनारक्षित होगी। यानी यात्रियों को सामान्य श्रेणी में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। ट्रेन का ठहराव नारनौल रेलवे स्टेशन पर भी रहेगा, जिससे यहां के यात्रियों को भी रींगस और दिल्ली की ओर आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

ये रहेगा ट्रेन का समय

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 04415 दिल्ली-रींगस अनारक्षित स्पेशल 1 अक्टूबर से 2 अक्टूबर तक दो फेरे लगाएगी। ट्रेन दिल्ली से शाम 6:50 बजे रवाना होगी और रात 12:40 बजे रींगस पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04416 रींगस-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 2 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक दो फेरे लगाएगी। यह ट्रेन रींगस से रात 2 बजे रवाना होकर सुबह 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

दिल्ली से रींगस जाने और वापसी के दौरान ट्रेन का ठहराव दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल और नीमकाथाना रेलवे स्टेशनों पर रहेगा। इसके साथ ही इस स्पेशल ट्रेन में कुल 14 डिब्बे होंगे। इनमें 12 साधारण श्रेणी के डिब्बे और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं। यात्री अपनी यात्रा से पहले ट्रेन के समय और संचालन संबंधी जानकारी जरूर जान लें।

Share:

Comments

Leave a comment