सोनीपत के हसनपुर गांव में विधायक देवेंद्र कादियान ने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की रखी नींव

सोनीपत के हसनपुर गांव में विधायक देवेंद्र कादियान ने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की रखी नींव

सोनीपत के गन्नौर के हसनपुर गांव में शनिवार को करीब तीन करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। यह कार्यक्रम शिव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया था जहाँ विधायक देवेंद्र कादियान ने नारियल फोड़कर इन सभी कार्यों की शुरुआत की। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने फूलमालाओं और पगड़ी पहनाकर विधायक देवेंद्र कादियान का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने इस दौरान गांव की अन्य समस्याओं और विकास से जुड़ी अपनी विभिन्न मांगों को भी विधायक के सामने प्रमुखता से रखा।

विभिन्न रास्तों और गलियों के निर्माण कार्य

विधायक देवेंद्र कादियान ने 48.64 लाख रुपये की लागत से वजीर अंतिल के खेत से रामरतन के खेत तक बनने वाले नए रास्ते का शिलान्यास किया। इसके अलावा पंचायत घर से जीतराम के घर तक 12 लाख रुपये की लागत से गली की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। नरेश के घर से स्वागत द्वार तक 18 लाख रुपये की लागत से गली की मरम्मत और नाला निर्माण की शुरुआत कराई गई।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

उद्घाटन किए गए विकास कार्य

चार लाख संतावन हजार रुपये की लागत से बबला के घर से दयानंद के घर तक बनी गली का उद्घाटन किया गया। उन्नीस लाख सतासी हजार रुपये की लागत से चंद्र के घर से श्रीनारायण पंडित के घर तक बनी गली का उद्घाटन हुआ। तेरह लाख सोलह हजार रुपये की लागत से शिल्क के घर से नफे के प्लाट तक बनी गली का भी उद्घाटन किया गया।

चल रहे अन्य निर्माण कार्य और प्राथमिकता

गांव में उन्नीस लाख पचास हजार रुपये की लागत से एससी चौपाल का निर्माण कार्य चल रहा है। पैंतालीस लाख रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य भी जारी है। उन्नीस लाख पचास हजार रुपये की लागत से वाल्मीकि चौपाल और साढ़े नौ लाख रुपये की लागत से नाई वाली चौपाल का निर्माण किया जा रहा है। आठ लाख रुपये की लागत से सामान्य चौपाल की मरम्मत का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। पंचावे लाख अड़सठ हजार रुपये की लागत से जीटी रोड से मुरथल वाया हसनपुर सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम भी जारी है। विधायक देवेंद्र कादियान ने इस दौरान कहा कि गन्नौर क्षेत्र के गांवों और शहर में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है।

Share:

Comments

Leave a comment