सिरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार और लाखों की अफीम बरामद

सिरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार और लाखों की अफीम बरामद

सिरसा में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिले क्षेत्र से शुक्रवार को दो अंतरराज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से ढाई किलोग्राम से अधिक अफीम बरामद की गई है। बरामद अफीम की बाजारी कीमत 13 लाख 50 हजार रुपये आकी गई है। पकड़े गए तस्करों की पहचान जसविंद्र सिंह व गुरमुख सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ पंजाब व राजस्थान में नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।

कार की तलाशी में बरामद हुई अफीम

डबवाली के डीएसपी योगेश कटारिया ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि पुलिस टीम गांव शेरगढ़ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस ने भारतमाला पुल के नीचे सर्विस रोड पर एक कार को जांच के लिए रोका। कार की तलाशी लेने के दौरान उसमें से दो किलो 755 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम तस्कर जसविंद्र सिंह व गुरमुख सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ डबवाली थाना में मामला दर्ज किया गया है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

डीएसपी ने बताया कि आरोपी जसविंद्र का आपराधिक रिकार्ड जांचा गया। जांच करने पर सामने आया कि उसके खिलाफ पंजाब के थाना लंबी में चूरापोस्त तस्करी का मामला दर्ज है। इसके अलावा हरियाणा के हिसार और राजस्थान में छह क्विंटल चूरापोस्त तस्करी का मामला दर्ज है। अवैध अफीम की खेती के संबंध में पंजाब के श्रीमुक्तसर साहिब थाना में भी मामला दर्ज है। इसके अलावा आरोपी गुरमुख सिंह के खिलाफ एक अभियोग हत्या व हत्या के प्रयास का भी है। यह मामला भी पंजाब के लंबी थाना में दर्ज है।

भावदीन क्षेत्र से हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

इसके अलावा पुलिस ने गांव भावदीन क्षेत्र से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों तस्करों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर हेरोइन लेकर गांव की तरफ आ रहे थे। आरोपियों की पहचान धर्म सिंह व गुरप्रताप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से विशेष सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार धर्म सिंह व गुरप्रताप सिंह हेरोइन बेचने का काम करते हैं। वे पंजाब से हेरोइन लेकर बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Share:

Comments

Leave a comment