सिरसा में बड़ा एक्शन: तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अफीम और प्रतिबंधित गोलियां बरामद

सिरसा में बड़ा एक्शन: तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अफीम और प्रतिबंधित गोलियां बरामद

सिरसा जिले से पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अफीम और प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। पकड़े गए तस्करों की पहचान कर्मजीत सिंह, अर्पण और विनोद के रूप में हुई है।

सूरतगढ़िया चौक पर पकड़ा गया तस्कर

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस टीम गश्त और चेकिंग के दौरान सिरसा शहर के सूरतगढ़िया चौक क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक वहां से गुजरता हुआ दिखाई दिया। वह युवक पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ने लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसका पीछा किया और उसे काबू कर लिया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो युवक के कब्जे से 108 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी की पहचान कर्मजीत सिंह के रूप में सामने आई है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

हेरोइन तस्करी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इसके अलावा एक अन्य बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लाखों रुपये की हेरोइन तस्करी के मामले में मुख्य तस्कर अर्पण को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया है।

डबवाली में तीन हजार नशीली गोलियां बरामद

डबवाली पुलिस ने भी एक युवक को तीन हजार प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। एएनसी स्टाफ प्रभारी रणजोध सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक मेडिकल नशा बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को डबवाली के अलीकां रोड क्षेत्र से काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से करीब तीन हजार प्रतिबंधित नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए गए हैं। आरोपी युवक की पहचान सिरसा निवासी विनोद के रूप में हुई है।

ड्रग विभाग के हवाले की गई गोलियां और आगे की जांच

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद की गई सभी गोलियों को ड्रग विभाग के हवाले कर दिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामले दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Share:

Comments

Leave a comment