सिरसा में स्लीपर कोच बसों की अचानक जांच की मांग, यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ मंजूर नहीं

सिरसा में स्लीपर कोच बसों की अचानक जांच की मांग, यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ मंजूर नहीं

स्लीपर कोच बसों की हो अचानक जांच, यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ मंजूर नहीं : मुकेश प्रजापति

सिरसा / 24 सितम्बर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

युवा कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी मुकेश प्रजापति ने देश भर में हाल ही में बस में आग लगने से हुई यात्रियों की दर्दनाक मौत और हादसों पर गहरा दुख व चिंता व्यक्त की है। उन्होंने केंद्र व हरियाणा सरकार से तुरंत कड़े कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्रियों की जिंदगी और सुरक्षा से किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

सिरसा में स्लीपर बसों की स्थिति

मुकेश प्रजापति ने स्थानीय स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिरसा बाईपास, सिरसा रोड और बस स्टैंड क्षेत्र से रात्रि के समय दिल्ली, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पंजाब और राजस्थान रूटों पर दर्जनों स्लीपर कोच बसें गुजरती और सवारियां उठाती हैं। इन सभी स्लीपर कोच बसों की गहन तकनीकी व कागजी जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सिरसा क्षेत्र में रात्रि में चलने वाली कई निजी स्लीपर बसों में न तो आपातकालीन खिड़कियां ठीक स्थिति में हैं और न ही अग्निशामक यंत्र चालू हालत में उपलब्ध रहते हैं।

नियमों को ताक पर रखकर चल रही बसें

कई बसें ओवरलोडिंग के साथ-साथ ज्वलनशील सामान व माल ढोने का काम भी धड़ल्ले से कर रही हैं। यह किसी भी वक्त बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। यदि कोई भी बस बिना वैध परमिट, फिटनेस, यात्री सुरक्षा या परिवहन नियमों को ताक पर रखकर चल रही है, तो यह सीधे-सीधे सैकड़ों यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाला गंभीर मामला है।

नोएडा एक्सप्रेसवे हादसे का जिक्र और विशेष चेकिंग अभियान की मांग

हाल ही में नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक स्लीपर कोच बस हादसे का जिक्र करते हुए मुकेश प्रजापति ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा के परिवहन मंत्री को इस हादसे से सबक लेना चाहिए। उन्होंने मांग की कि देशभर में और विशेष रूप से हरियाणा-पंजाब सीमा से सटे सिरसा फतेहाबाद जैसे मुख्य मार्गों पर चलने वाली स्लीपर बसों का विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए। सिरसा बाईपास व नेशनल हाईवे पर आरटीए और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें बनाकर रात के समय चलने वाली स्लीपर बसों की अचानक चेकिंग की जाए।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था की मांग

बिना फिटनेस, ओवरलोडिंग या बिना परमिट पाई जाने वाली बसों को तुरंत जब्त किया जाए और संचालकों पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई हो। रात्रि में सिरसा बस स्टैंड व बाईपास पर रुकने वाले यात्रियों के लिए उचित प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रहरी और पिक-अप पॉइंट पर चेकिंग की व्यवस्था मजबूत की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और परिवहन विभाग तुरंत नींद से नहीं जागे और कोई बड़ा हादसा हुआ, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Share:

Comments

Leave a comment