सिरसा में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के दो नशा तस्कर चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार

सिरसा में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के दो नशा तस्कर चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार

सिरसा, 25 सितंबर (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिले के कालांवाली क्षेत्र से पंजाब के दो नशा तस्करों को चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी चूरापोस्त को बैग में लेकर किसी वाहन के इंतजार में खड़े थे।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कार्रवाई

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो डबवाली यूनिट के इंचार्ज राजपाल सिंह ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब निवासी रविंद्र सिंह व मलकीत सिंह के रूप में की गई है। यूनिट इंचार्ज ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान कालांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक नशा बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से साढ़े छह किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ।

तस्करी और अन्य मामलों की जांच

उन्होंने बताया कि आरोपियों से चूरापोस्त की तस्करी और किसी अंतरराज्यीय गिरोह से संबंधित होने के बारे में पता लगाया जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने दो हेरोइन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान तरेसेम सिंह व सोनू के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment