सिरसा में बड़ा एक्शन: महिला तस्कर सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद

सिरसा में बड़ा एक्शन: महिला तस्कर सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद

सिरसा में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने जिला क्षेत्र से कुल पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इन तस्करों में एक महिला आरोपी भी शामिल है। पुलिस प्रवक्ता आनंद कुमार ने गुरुवार को इस संबंध में पूरी जानकारी साझा की है।

पन्नीवाला मोरिका क्षेत्र से गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव पन्नीवाला मोरिका क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को काबू किया। उसके साथ एक महिला को भी संदेह के आधार पर पकड़ा गया। तलाशी लेने के दौरान उनके कब्जे से करीब नौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी जसप्रीत सिंह और डबवाली निवासी महिला आरोपी के खिलाफ सदर थाना डबवाली में मामला दर्ज किया गया है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

देसूजोधा क्षेत्र से दो युवक गिरफ्तार

इसके अलावा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव देसूजोधा क्षेत्र से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों के नाम जसकरण सिंह और सरदूल सिंह बताए गए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से भी करीब सात ग्राम हेरोइन बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि इन आरोपियों को मनजिंदर सिंह ने हेरोइन सप्लाई की थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनजिंदर सिंह के ठिकानों पर दबिश दी और उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

कालांवाली में मुख्य तस्कर गिरफ्तार

कालांवाली पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में वांछित चल रहे मुख्य तस्कर कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कालांवाली पुलिस चौकी प्रभारी चंदन सिंह ने इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बीते दिवस गगन सिंह को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी गगन सिंह ने बताया था कि उसे कुलदीप सिंह ने हेरोइन सप्लाई की थी। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Share:

Comments

Leave a comment