अक्टूबर महीने के पहले दिन सोने- चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

SAHAB RAM1 October 20261 min read527 viewsभारत
अक्टूबर महीने के पहले दिन सोने- चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price:  सोने- चांदी के भाव में लगातार उतार- चढ़ाव जारी है। आज अक्टूबर महीने के पहले दिन 24 कैरेट सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 1 अक्टूबर 2026 को भारत में 24 कैरेट (99.9% शुद्धता) सोने का औसत राष्ट्रीय भाव लगभग 1,47,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं देश के ज्यादातर शहरों में 22 कैरेट सोना 1.37 लाख के आसपास बना हुआ है।

पिछले महीने के मुकाबले इस महीने की शुरूआत में सोने की कीमतो में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदना चाहते है तो आपके लिए ये एक अच्छा मौका हो सकता है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज हाजिर सोना 4,152.86 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,37,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में आज 24 कैरेट 1,49,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,37,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,49,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 चांदी का ताजा भाव

चांदी के भाव में भी आज 1 अक्टूबर को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार यानि आज चांदी 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिक रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 60.18 डॉलर प्रति औंस है।

Share:

Comments

Leave a comment