श्री गणेश पूजा महोत्सव में माता की चौकी पर झूमे भक्त, मथुरा के कलाकारों ने बांधा समां

श्री गणेश पूजा महोत्सव में माता की चौकी पर झूमे भक्त, मथुरा के कलाकारों ने बांधा समां

श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति (रजिस्टर्ड) द्वारा आयोजित श्री गणेश पूजा महोत्सव में श्री वार्ष्णेय मंदिर, जीटी रोड, हरिगढ़ पर बुधवार सांयकाल भव्य आयोजन किया गया। मथुरा से आये सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक बिट्ठ गामाजी एवं सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहिका मधु शर्मा के भजनों पर भक्त झूमते रहे। साथी कलाकारों ने भक्ति की ऐसी गंगा बहाई कि भक्त देर रात्रि तक उसमें डुबकी लगाते रहे।

गणेश जी महाराज की विधि विधान से पूजा

श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति के मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार श्री वार्ष्णेय मंदिर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम हरिगढ़ के राजा श्री गणेश जी महाराज की विधि विधान से पूजा की गई। श्री गणेश महोत्सव में इस अवसर पर सुनील सेठी, कोमल सेठी, कुलसुमन गोयल, डा उमाशंकर वार्ष्णेय, सुधीर वार्ष्णेय सहपऊ, नवीन मामा, अनूप गुप्ता, राजीव ज्वेलर्स, गोपाल वार्ष्णेय अचार, पंकज कुमार दीपिका, राजेश भगत जी, राकेश वार्ष्णेय आर एस ज्वेलर्स, गौरव एल्ड्राप, अनिल वार्ष्णेय सासनी वाले, विनोद पी एल, मुकेश पंडित, मनीष वार्ष्णेय एस बी डी, विवेक वार्ष्णेय, संजीव अवस्थी आदि ने सर्व प्रथम पूजन कर श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

भजनों पर देर रात्रि तक नृत्य करते रहे भक्त

इस अवसर पर चली माता की चौकी में मधु शर्मा और बिट्ठ गामाजी के भजनों पर भक्त देर रात्रि तक झूमते रहे। मैया मोहे जोगन बना दे, भवन पे छाई हरियाली, लांगुरिया धीरे चलो री, शेरा वाली मैया का सजा है दरबार आदि भजनों पर भक्त देर रात्रि तक नृत्य करते रहे। श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति रजिस्टर्ड के अध्यक्ष अमित सर्राफ, महामंत्री मनोज वार्ष्णेय खलीफा, कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता पलक एवं मुख्य कार्यक्रम प्रभारी संजय बालाजी, सर्व व्यवस्था प्रमुख गौरव वार्ष्णेय पीतल, मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय, अमित किताब, अजय राज लिथो, अश्विनी वार्ष्णेय, हीरेंद्र अग्रवाल, विष्णु हरि गुप्ता, नीटू शर्मा, घनेन्द्र वार्ष्णेय महादेव, विजय गुप्ता साई, सुनील मित्तल, तरुण वार्ष्णेय, अरुण वार्ष्णेय, तनुराग वार्ष्णेय, अमित किताब, आमोद महाशय, प्रवीण टप्पल, राम वार्ष्णेय, डा भुवनेश कुमार, विष्णु गुप्ता, अनुराग वार्ष्णेय, शिब्बू वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, सौरभ सैनी, अभिनव गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता मोनू, सुशील वार्ष्णेय वंशिका, आकाश वार्ष्णेय भैयाजी, विकास गुप्ता, पुनीत गुप्ता, प्रमोद टोनी टोन, शिवम शर्मा, नितिन राजानी, पुनीत फ्लेक्स, सचिन बजाज, हरीश चंद्र वार्ष्णेय, शुभम वाटशने, राजीव वार्ष्णेय धर्मकाँटा, विकास सिंह, राजुल घी, मोहित अरोरा, योगेश गुप्ता सोनू, विशाल वार्ष्णेय सर्राफ, अशोक कुमार चंचल, निशा वार्ष्णेय, रचना अमित सर्राफ, वंदना वार्ष्णेय मेटल, सीमा बालाजी, कल्पना लिथो, तृप्ति गुप्ता, शुभी वार्ष्णेय, सरिता साई, नमिता वार्ष्णेय, इंजी नेहा वार्ष्णेय, मिश्री गुप्ता, सोनी वार्ष्णेय, शिवा वार्ष्णेय, अलका वार्ष्णेय गोल्डन लीफ आदि ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर किया।

लकी ड्रा द्वारा पुरस्कार और परिक्रमा

इस अवसर पर उपस्थित भाग्यशाली भक्तों को लकी ड्रा द्वारा पुरस्कृत किया गया। भक्तों ने गजानन की पांच, सात परिक्रमा लगाकर श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रेषक भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक मीडिया प्रभारी श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति (रजिस्टर्ड) श्री वार्ष्णेय मंदिर जी टी रोड, अलीगढ़ मो 9837213549 है।

राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता

श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति (रजिस्टर्ड) के मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार बुधवार, 17 सितम्बर 2026 को सांय 7 बजे से राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 5 वर्ष से लेकर 10 वर्ष के बच्चे राधा एवं कृष्ण का रूप रख कर एकल रूप से भाग ले सकते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment