श्री वार्ष्णेय मंदिर में गणेश महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने मोहा मन

श्री वार्ष्णेय मंदिर में गणेश महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने मोहा मन

श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति (रजिस्टर्ड) द्वारा आयोजित श्री गणेश पूजा महोत्सव के दौरान श्री वार्ष्णेय मंदिर, जीटी रोड पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। संगीतिका नृत्य एवं कला केंद्र के नन्ने-मुन्ने कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। शनिवार की सांय संगीतिका नृत्य कला केंद्र के कलाकारों ने निर्देशक मीनाक्षी नागपाल के निर्देशन में भक्ति की ऐसी गंगा बहाई कि भक्त देर रात्रि तक गजानन की भक्ति में सराबोर रहे।

गणेश स्तुति और भक्ति गीतों पर झूमे भक्त

कार्यक्रम की शुरुआत में भानु प्रताप, अशरफ और इमरान ने 'गजानना गजानना' समूह गान के रूप में गणेश स्तुति की। रबिका, अंशिका, सुहानी और मिराया के समूह नृत्य 'राम आएंगे तो अंगना सजाउंगी' पर श्री राम की भक्ति में भक्त सराबोर हो गए। आस्था यादव ने 'मीठे रस से भारी राधा रानी लागे' भजन गाकर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। राधाष्टमी के शुभ अवसर पर नंदनी, पलक, ईशा और वंदना के डांडिया नृत्य पर सभी भक्त नृत्य करने लगे और पदाधिकारियों ने भी जमकर डांडिया नृत्य किया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बाल कलाकारों के भजनों और नृत्य नाटिका ने बांधा समां

अशरफ द्वारा प्रस्तुत 'मैं तो आता रहा तेरे दर पे सदा' भजन ने भक्ति की भावना जागृत की। बाल कलाकार भानु द्वारा प्रस्तुत 'कैसे ना इतराऊं मैं बरसाना मिला है' भजन पर दर्शक उठ-उठकर नृत्य करने लगे। कार्यक्रम की सबसे सुंदर प्रस्तुति चारों युग को समाहित करती हुई नृत्य नाटिका रही, जिसे नित्या, रितिका, लास्की, विज्ञा और माइशा ने प्रस्तुत कर अपने अभिनय का लोहा मनवाया। 'बम भोले बम भोले बम बम बम' पर भानु और इमरान की जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिली। धार्मिक कार्यक्रमों की श्रंखला में मान्या, उपासना, शानविका, अवनी, रक्षा, परिणीता, शव्य, मायरा और आद्या ने कृष्ण लीला का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

अतिथियों का स्वागत और गणमान्य लोगों की उपस्थिति

श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति के मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार, श्री वार्ष्णेय मंदिर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम हरिगढ़ के राजा श्री गणेश जी महाराज की विधि-विधान से पूजा की गई। श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति रजिस्टर्ड के अध्यक्ष अमित सर्राफ, महामंत्री मनोज वार्ष्णेय खलीफा, कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता पलक, मुख्य कार्यक्रम प्रभारी संजय बालाजी, सर्व व्यवस्था प्रमुख गौरव वार्ष्णेय पीतल और मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर योगेश गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रतन कुमार मित्र, अजय सर्राफ, गोविंद जी, राम जी, मुकेश साई, विनोद वार्ष्णेय डिब्बा वाले, अश्वनी वार्ष्णेय, यश कुमार बाबा, अनिल जलाली, निकुंज द्विवेदी, मनोज वार्ष्णेय वी के ज्वेलर्स, खगेश शर्मा, विपिन वार्ष्णेय के के, अतुल अग्रवाल, संदीप कुमार घी, मनोज कुमार अग्रवाल, गौरव शर्मा, विमल कुमार सिंह और डॉ. मुकेश कुमार ने सर्वप्रथम गणेश जी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में समिति के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लकी ड्रा और आगामी कार्यक्रम की जानकारी

इस अवसर पर उपस्थित भाग्यशाली भक्तों को लकी ड्रा द्वारा पुरस्कृत किया गया। भक्तों ने गजानन की पांच और सात परिक्रमा लगाकर श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति (रजिस्टर्ड) के मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार, रविवार 20 सितंबर 2026 को सांय 7 बजे से जैमिनी भजन का कार्यक्रम रहेगा, जिसमें बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध सिंगर नेहा सिंह अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी।

Share:

Comments

Leave a comment