श्री गणेश महोत्सव: वार्ष्णेय मंदिर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति (रजिस्टर्ड) द्वारा आयोजित श्री गणेश पूजा महोत्सव में श्री वार्ष्णेय मंदिर, जी टी रोड पर शनिवार सांय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भारी धूम रही। संगीतिका नृत्य एवं कला केंद्र के नन्ने मुन्ने कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
निर्देशक मीनाक्षी नागपाल के निर्देशन में कलाकारों ने भक्ति की ऐसी गंगा बहाई कि जिसमें भक्त देर रात्रि तक गजानन की भक्ति में सराबोर होते रहे। गजानना गजानना समूह गान के रूप में भानु प्रताप, अशरफ, इमरान आदि ने गणेश स्तुति प्रस्तुत की। रबिका, अंशिका, सुहानी और मिराया के समूह नृत्य 'राम आएंगे तो अंगना सजाउंगी' पर श्री राम की भक्ति में भक्त पूरी तरह सराबोर हो गए। आस्तिका यादव ने 'मीठे रस से भारी राधा रानी लागे' भजन गाकर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। राधाष्टमी के शुभ अवसर पर नंदनी, पलक, ईशा और वंदना के डांडिया नृत्य में सभी भक्त झूमने लगे और पदाधिकारियों ने भी जमकर डांडिया नृत्य किया।
अशरफ द्वारा प्रस्तुत भजन 'मै तो आता रहा तेरे दर पे सदा' ने लोगों में भक्ति की भावना जागृत की। बाल कलाकार भानु द्वारा प्रस्तुत भजन 'कैसे ना इतराऊं मै बरसाना मिला है' पर दर्शक अपनी कुर्सियों से उठकर नृत्य करने लगे। कार्यक्रम की सबसे सुंदर प्रस्तुति चारों युग को समाहित करती हुई नृत्य नाटिका रही, जिसे नित्या, रितिका, लास्की, विज्ञा और माइशा ने प्रस्तुत कर अपने अभिनय का लोहा मनवाया। 'बम भोले बम भोले बम बम बम' पर भानु और इमरान की जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिली। धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मान्या, उपासना, शानविका, अवनी, रक्षा, परिणीता, शव्य, मायरा और आद्या ने कृष्ण लीला का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति के मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार, श्री वार्ष्णेय मंदिर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम हरिगढ़ के राजा श्री गणेश जी महाराज की विधि-विधान से पूजा की गई। श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति रजिस्टर्ड के अध्यक्ष अमित सर्राफ, महामंत्री मनोज वार्ष्णेय खलीफा, कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता पलक, मुख्य कार्यक्रम प्रभारी संजय बालाजी, सर्व व्यवस्था प्रमुख गौरव वार्ष्णेय पीतल, मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय और कार्यक्रम संयोजक घनेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए और पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर योगेश गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रतन कुमार मित्र, अजय सर्राफ, गोविंद जी, राम जी, मुकेश साई, विनोद वार्ष्णेय डिब्बा वाले, अश्वनी वार्ष्णेय, यश कुमार बाबा, अनिल जलाली, निकुंज द्विवेदी, मनोज वार्ष्णेय वी के ज्वेलर्स, खगेश शर्मा, विपिन वार्ष्णेय के के, अतुल अग्रवाल, संदीप कुमार घी, मनोज कुमार अग्रवाल, गौरव शर्मा, विमल कुमार सिंह और डॉ. मुकेश कुमार ने गणेश जी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाग्यशाली भक्तों को लकी ड्रा द्वारा पुरस्कृत किया गया। भक्तों ने गजानन की पांच और सात परिक्रमा लगाकर श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
रविवार, 20 सितंबर 2026 को सांय 7 बजे से जैमिनी भजन का कार्यक्रम रहेगा जिसमें बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध सिंगर नेहा सिंह अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। इस अवसर पर अमित किताब, अजय राज लिथो, हीरेंद्र अग्रवाल, विष्णु हरि गुप्ता, नीटू शर्मा, घनेन्द्र वार्ष्णेय महादेव, विजय गुप्ता साई, सुनील मित्तल, तरुण वार्ष्णेय, अरुण वार्ष्णेय, तनुराग वार्ष्णेय, आमोद महाशय, प्रवीण टप्पल, राम वार्ष्णेय, डॉ. भुवनेश कुमार, विष्णु गुप्ता, अनुराग वार्ष्णेय, शिब्बू वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, सौरभ सैनी, अभिनव गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता मोनू, सुशील वार्ष्णेय वंशिका, आकाश वार्ष्णेय भैयाजी, विकास गुप्ता, पुनीत गुप्ता, प्रमोद टोनी टोन, शिवम शर्मा, नितिन राजानी, पुनीत फ्लेक्स, सचिन बजाज, हरीश चंद्र वार्ष्णेय, शुभम वाष्णेय, राजीव वार्ष्णेय धर्मकांटा, विकास सिंह, राजुल घी, मोहित अरोरा, योगेश गुप्ता सोनू, विशाल वार्ष्णेय सर्राफ, अशोक कुमार चंचल, निशा वार्ष्णेय, रचना अमित सर्राफ, वंदना वार्ष्णेय मेटल, सीमा बालाजी, कल्पना लिथो, तृप्ति गुप्ता, शुभी वार्ष्णेय, सरिता साई, नमिता वार्ष्णेय, इंजीनियर नेहा वार्ष्णेय, मिश्री गुप्ता, सोनी वार्ष्णेय, शिवा वार्ष्णेय और अलका वार्ष्णेय गोल्डन लीफ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।