श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में गणेश महोत्सव पर बॉलीवुड सिंगर नेहा सिंह के भजनों पर झूमे भक्त

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में गणेश महोत्सव पर बॉलीवुड सिंगर नेहा सिंह के भजनों पर झूमे भक्त

श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति (रजिस्टर्ड) द्वारा आयोजित श्री गणेश पूजा महोत्सव में श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल, जीटी रोड पर रविवार सांयकाल जैमिनी भजन लेकर आई मशहूर वॉलीवुड सिंगर नेहा सिंह ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

भजनों पर देर रात्रि तक किया नृत्य

कार्यक्रम के दौरान 'राधा हमने तेरा श्याम मथुरा मे देखा', 'भोले बाबा की महिमा अपार', 'सारे जग मे मैया सा द्वार नही', 'भजन कर मस्त जवानी मे' आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। इन सभी भजनों पर भक्त देर रात्रि तक नृत्य करते रहे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

गणेश जी महाराज की विधि विधान से पूजा

श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति के मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के क्रीड़ास्थल पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम हरिगढ़ के राजा श्री गणेश जी महाराज की विधि विधान से पूजा की गई। अतिथियों ने गणेश जी का पूजन कर श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।

अतिथियों का स्वागत और सम्मान

श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति रजिस्टर्ड के अध्यक्ष अमित सर्राफ, महामंत्री मनोज वार्ष्णेय खलीफा, कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता पलक एवं मुख्य कार्यक्रम प्रभारी संजय बालाजी, सर्व व्यवस्था प्रमुख गौरव वार्ष्णेय पीतल, मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय, कार्यक्रम संयोजक घनेंद्र कुमार गुप्ता, नीतू शर्मा, सुनील मित्तल, तरुण वार्ष्णेय, अरुण कुमार, तरुण कुमार, विजय साई, राजीव धर्मकांटा, राजुल गुप्ता ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। समिति के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को सम्मानित करने का यह दौर कार्यक्रम के दौरान चला।

गणेश पूजन करने वाले गणमान्य लोग

इस अवसर पर हनुमंत राम गांधी, सी ए अतुल गुप्ता, सी ए राजीव वार्ष्णेय, उदयवीर सिंह, विशाल अग्रवाल वीडीके, अशोक सर्राफ, राजीव वार्ष्णेय दूध, अमित कोणार्क, दयानन्द डैनी, पंकज इम्प्रैशन, अखिल अग्रवाल, दीपक वार्ष्णेय गोल्ड, नितेश कुमार, अमित दिलबाग़, संजय मल्होत्रा, पवन वार्ष्णेय, दीपक ठाकुर, सी ए अतुल कुमार अग्रवाल, पवन कुमार ने सर्व प्रथम गणेश जी का पूजन कर श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। गणमान्य लोगों ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्ति

श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति रजिस्टर्ड के अध्यक्ष अमित सर्राफ, महामंत्री मनोज वार्ष्णेय खलीफा, कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता पलक एवं मुख्य कार्यक्रम प्रभारी संजय बालाजी, सर्व व्यवस्था प्रमुख गौरव वार्ष्णेय पीतल, मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय, अमित किताब, अजय राज लिथो, अश्विनी वार्ष्णेय, हीरेंद्र अग्रवाल, विष्णु हरि गुप्ता, नीटू शर्मा, घनेन्द्र वार्ष्णेय महादेव, विजय गुप्ता साई, सुनील मित्तल, तरुण वार्ष्णेय, अरुण वार्ष्णेय, तनुराग वार्ष्णेय, अमित किताब, आमोद महाशय, प्रवीण टप्पल, राम वार्ष्णेय, डा भुवनेश कुमार, विष्णु गुप्ता, अनुराग वार्ष्णेय, शिब्बू वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, सौरभ सैनी, अभिनव गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता मोनू, सुशील वार्ष्णेय वंशिका, आकाश वार्ष्णेय भैयाजी, विकास गुप्ता, पुनीत गुप्ता, प्रमोद टोनी टोन, शिवम शर्मा, नितिन राजानी, पुनीत फ्लेक्स, सचिन बजाज, हरीश चंद्र वार्ष्णेय, शुभम वाटशने, राजीव वार्ष्णेय धर्मकाँटा, विकास सिंह, राजुल घी, मोहित अरोरा, योगेश गुप्ता सोनू, विशाल वार्ष्णेय सर्राफ, अशोक कुमार चंचल, निशा वार्ष्णेय, रचना अमित सर्राफ, वंदना वार्ष्णेय मेटल, सीमा बालाजी, कल्पना लिथो, तृप्ति गुप्ता, शुभी वार्ष्णेय, सरिता साई, नमिता वार्ष्णेय, इंजी नेहा वार्ष्णेय, मिश्री गुप्ता, सोनी वार्ष्णेय, शिवा वार्ष्णेय, अलका वार्ष्णेय गोल्डन लीफ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

लकी ड्रा और गजानन की परिक्रमा

इस अवसर पर उपस्थित भाग्यशाली भक्तों को लकी ड्रा द्वारा पुरस्कृत किया गया। भक्तों ने गजानन की पांच, सात परिक्रमा लगाकर श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आगामी कार्यक्रम की जानकारी

श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति (रजिस्टर्ड) के मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार रविवार, 21 सितम्बर 2026 को सांय 7 बजे से गजानन की महा आरती, छप्पन भोग, फूल बंगला व भजन संध्या का कार्यक्रम रहेगा। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई।

Share:

Comments

Leave a comment