श्री गणेश महोत्सव: वार्ष्णेय मंदिर में हरिनाम संकीर्तन पर झूमे भक्त, 23 सितंबर को होगी विसर्जन शोभा यात्रा

श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति (रजिस्टर्ड) द्वारा आयोजित श्री गणेश पूजा महोत्सव में श्री वार्ष्णेय मंदिर पर श्री गौर गोविंद जगन्नाथ गौड़िय मठ अलीगढ़ द्वारा हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस हरिनाम संकीर्तन में राधा और कृष्ण की भक्ति में भक्त डूबे रहे। भक्त देर रात्रि तक नृत्य करते रहे।
श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति के मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार, श्री वार्ष्णेय मंदिर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम हरिगढ़ के राजा श्री गणेश जी महाराज की विधि विधान से पूजा की गई। श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति रजिस्टर्ड के अध्यक्ष अमित सर्राफ, महामंत्री मनोज वार्ष्णेय खलीफा, कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता पलक एवं मुख्य कार्यक्रम प्रभारी संजय बालाजी, सर्व व्यवस्था प्रमुख गौरव वार्ष्णेय पीतल, मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय, कार्यक्रम संयोजक सौरभ सैनी, सचिन वार्ष्णेय, शिब्बू वार्ष्णेय, शिवम शर्मा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये एवं पटका पहनाकर स्वागत किया।
श्री गणेश महोत्सव में इस अवसर पर आदि ने सर्व प्रथम मुकेश वार्ष्णेय वंशी सरकोंडा, नवीन प्रकाश गुप्ता प्रकाश बैटरी, संतोष वार्ष्णेय पेंट्स ने सर्व प्रथम गणेश जी का पूजन कर श्री गणेश, विजय वार्ष्णेय पंडित जी, मनीष वार्ष्णेय केमिकल, शुभम मेहता, वीरेंद्र गुप्ता, देवेश शर्मा, भुवनेश वार्ष्णेय, सचिन गुप्ता, लोकेश सर्राफ, हर्ष टाटा स्टील, ध्रुव कुमार, सुणील कुमार वार्ष्णेय, निखिल गोयल, दीपांशु सीमेंट ने गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति रजिस्टर्ड के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर अमित किताब, अजय राज लिथो, अश्विनी वार्ष्णेय, हीरेंद्र अग्रवाल, विष्णु हरि गुप्ता, नीटू शर्मा, घनेन्द्र वार्ष्णेय महादेव, विजय गुप्ता साई, सुनील मित्तल, तरुण वार्ष्णेय, अरुण वार्ष्णेय, तनुराग वार्ष्णेय, अमित किताब, आमोद महाशय, प्रवीण टप्पल, राम वार्ष्णेय, डा भुवनेश कुमार, विष्णु गुप्ता, अनुराग वार्ष्णेय, शिब्बू वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, सौरभ सैनी, अभिनव गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता मोनू, सुशील वार्ष्णेय वंशिका, आकाश वार्ष्णेय भैयाजी, विकास गुप्ता, पुनीत गुप्ता, प्रमोद टोनी टोन, शिवम शर्मा, नितिन राजानी, पुनीत फ्लेक्स, सचिन बजाज, हरीश चंद्र वार्ष्णेय, शुभम वाटशने, राजीव वार्ष्णेय धर्मकाँटा, विकास सिंह, राजुल घी, मोहित अरोरा, योगेश गुप्ता सोनू, विशाल वार्ष्णेय सर्राफ, अशोक कुमार चंचल, निशा वार्ष्णेय, रचना अमित सर्राफ, वंदना वार्ष्णेय मेटल, सीमा बालाजी, कल्पना लिथो, तृप्ति गुप्ता, शुभी वार्ष्णेय, सरिता साई, नमिता वार्ष्णेय, इंजी नेहा वार्ष्णेय, मिश्री गुप्ता, सोनी वार्ष्णेय, शिवा वार्ष्णेय, अलका वार्ष्णेय गोल्डन लीफ आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित भाग्यशाली भक्तों को लकी ड्रा द्वारा पुरस्कृत किया गया। भक्तों ने गजानन की पांच, सात परिक्रमा लगाकर श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति (रजिस्टर्ड) के मीड़िया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार बुधवार, 23 सितम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे गजानन की विशेष पूजा होगी। तदुपरांत एक शोभा यत्र निकाली जाएगी जो श्री वार्ष्णेय मंदिर प्रारम्भ होकर आगरा रोड स्थित मुंशी लाल लोहे वालों के प्रतिष्ठान पर संपन्न होगी। श्री गणेश जी की पीतल की प्रतिमा होने के कारण विसर्जन नही होगा। यह प्रतिमा कार्यक्रम के उपरांत स्मृति सिटी स्थित मंदिर मे विराजमान होगी।