प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर सुलेहडा गांव में आयोजित हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर सुलेहडा गांव में आयोजित हुआ

गांव सुलेहडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव अवसर पर सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुलेहडा के परिसर में किया गया।

नरेंद्र जेठी/नरवाना  /17 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

गांव सुलेहडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव अवसर पर सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयुष ग्राम सुलेहडा में प्रतिमाह आयोजित होने वाली स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों की श्रृंखला में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का आयोजन आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुलेहडा के परिसर में किया गया। नरवाना से विनय जेठी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर यह विशेष आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मंगलारंभ ग्राम सुलेहडा सरपंच महावीर, जिला पार्षद प्रतिनिधि पवन सुलेहडा, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी एवं जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. योगेश कुमार, जन सेवा समिति सुलेहडा के सचिव रमेश शर्मा, आंगनवाड़ी वर्कर ओमपती द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम के संचालक आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार ने इस अवसर पर उपस्थित सभी ग्रामीणों को स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से महत्वपूर्ण जानकारी दी।

स्वास्थ्यवर्धक मसालों और औषधीय पौधों की दी गई जानकारी

ग्रामीणों को रसोई में प्रयोग होने वाले विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक मसालों के बारे में विस्तार से बताया गया। घरों में लगाए जा सकने वाले तथा आसपास आसानी से उपलब्ध औषधीय पौधों एवं विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक घरेलू उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वस्थ जीवनशैली के लिए संतुलित एवं पौष्टिक खानपान, अच्छी भोजन संबंधी आदतों तथा दैनिक दिनचर्या के महत्व पर चर्चा की गई।

बीमारियों से बचाव और योग का महत्व

ग्रामीणों को डेंगू एवं स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया गया। व्यक्तिगत स्वच्छता तथा आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के संबंध में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट जय पाल ने ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में योग एवं प्राणायाम के महत्व के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

इस कार्यक्रम में अजय कुमार, पार्ट टाइम वर्कर सतबीर सिंह, चरण सिंह, सरपंच प्रतिनिधि सतबीर जांगड़ा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को पारंपरिक स्वास्थ्य ज्ञान, आयुर्वेद एवं योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना रहा।

Share:

Comments

Leave a comment