सेवा संकल्प अभियान : महेंद्रगढ़ से लाडो लक्ष्मी योजना का दूसरा चरण आज शुरू करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी

हरियाणा में सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप देने के लिए सरकार ने तैयारियां बहुत तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की है। उन्होंने अभियान के कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की है और गांव से राज्य स्तर तक प्रभावी माइक्रो प्लानिंग के निर्देश दिए हैं। सेवा संकल्प को जनभागीदारी का अभियान बनाने में सरकार पूरी तरह से जुटी हुई है।
महेंद्रगढ़ में विश्वकर्मा दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पात्र श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिलों की बेहतर पहलों, नवाचारों और सफलता की कहानियों का दस्तावेजीकरण करने के निर्देश दिए हैं। इन सफलता की कहानियों का सोशल मीडिया के जरिए दूसरे जिलों तक प्रचार किया जाएगा ताकि अन्य जिले भी प्रेरित हो सकें।
महिला सशक्तिकरण और श्रमिक कल्याण
‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ के साथ ही महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाले विश्वकर्मा दिवस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और श्रमिक कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। इससे योजना का लाभ और अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंचाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इसी अवसर पर श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र श्रमिकों को भी लाभ प्रदान किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ सुगमता और पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उन्हें योजनाओं से उन्होंने जोड़ने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य सेवा गतिविधियों में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसलिए प्रशासनिक स्तर पर हर कार्यक्रम की ठोस योजना बनाई जानी चाहिए।
माइक्रो प्लानिंग और उच्चस्तरीय बैठक
इस अभियान को गांव, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर तक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाना चाहिए। बैठक में उन्होंने अभियान के तहत प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस महत्वपूर्ण बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी जिलों के उपायुक्त भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक से जुड़े थे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अभियान के दौरान जिलों में किए जाने वाले नवाचारों और बेहतर पहलों को संकलित किया जाए। इनका सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए ताकि अच्छे कार्यों से दूसरे जिले भी प्रेरणा ले सकें। उन्होंने अभियान के लिए प्रभावी प्रचार योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों की माइक्रो प्लानिंग करें ताकि प्रत्येक कार्यक्रम में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।