गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत चलाई गईं जनजागृति गतिविधियां, 520 से अधिक लोग रहे शामिल

सेवा संकल्प अभियान
गुरुग्राम में ‘सेवा मेरा योगदान’ मॉड्यूल के अंतर्गत जनजागरूकता गतिविधियां जारी
प्रतिभागियों सहित 520 से अधिक लोगों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की
प्लास्टिक मुक्त अभियान, फिट इंडिया, पोषण एवं एनीमिया जागरूकता अभियान
नशा मुक्ति और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों से विद्यार्थियों व ना को किया जागरूक
उच्चतर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग का सहयोग
फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम / /25 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले में ‘सेवा मेरा योगदान’ मॉड्यूल के अंतर्गत जनसेवा एवं जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियों का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्लास्टिक मुक्त अभियान, फिट इंडिया जागरूकता, खेल गतिविधियां, पोषण एवं एनीमिया जागरूकता तथा स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों एवं अन्य प्रतिभागियों सहित 520 से अधिक लोगों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की।
उच्चतर शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-52 गुरुग्राम में प्लास्टिक मुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज स्टाफ की मौजूदगी में विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में करीब 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
सिधरावली कॉलेज में फिट इंडिया और खो-खो गतिविधियां
गवर्नमेंट कॉलेज सिधरावली में फिट इंडिया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने खो-खो सहित विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को फिट इंडिया की भावना को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ भी दिलाई गई। कॉलेज स्टाफ सहित करीब 50 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया।
गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज मानेसर में प्लास्टिक मुक्त जागरूकता
राजकीय कन्या महाविद्यालय मानेसर में भी प्लास्टिक मुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज स्टाफ की उपस्थिति में विद्यार्थियों को प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताया गया तथा प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में करीब 25 प्रतिभागी शामिल हुए।
जटौली मंडी कॉलेज में फिट इंडिया स्पोर्ट्स सेशन
राजकीय महाविद्यालय जटौली मंडी में फिट इंडिया के तहत स्पोर्ट्स सेशन आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को नियमित खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित किया गया। कॉलेज स्टाफ की सहभागिता में आयोजित कार्यक्रम में करीब 50 विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
राजकीय पॉलिटेक्निक मानेसर में मेदांता फाउंडेशन के सहयोग से छात्राओं एवं महिला स्टाफ के लिए स्वास्थ्य वार्ता आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने एनीमिया, प्रजनन स्वास्थ्य तथा संतुलित पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। छात्राओं को शरीर में खून की कमी के कारणों, संतुलित आहार के महत्व तथा स्वास्थ्य के प्रति नियमित सजग रहने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में करीब 245 छात्राओं एवं महिला स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।
सेक्टर-14 गर्ल्स कॉलेजमें पोषण एवं एनीमिया पर जागरूकता व्याख्यान*
राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-14 गुरुग्राम के सेमिनार हॉल में पोषण एवं एनीमिया विषय पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों की मौजूदगी में विद्यार्थियों को एनीमिया से बचाव, पौष्टिक एवं संतुलित आहार तथा स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में करीब 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल कॉलेज, सोहना, गुरुग्राम में भी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों को नशे और मादक पदार्थों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति पर आधारित जागरूकता फिल्म दिखाई गई और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
333 आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी आयोजित हुईं जनजागरूकता गतिविधियां
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत गुरुग्राम शहरी-1, शहरी-2 तथा अन्य क्षेत्रों के 333 आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों में करीब 15,304 लाभार्थियों की सहभागिता रही। कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बच्चों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों से मिलने वाली सेवाओं के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को भी समुदाय के समक्ष सम्मानित किया गया। महिलाओं एवं बच्चों से जुड़ी योजनाओं और उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी साझा करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।