लाडवा के इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत,

लाडवा के इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत,

इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत

पौधारोपण के साथ नशा मुक्त भारत का दिया संदेश, एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया सामाजिक जागरूकता का संकल्प

मानव गर्ग/लाडवा  /17 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज लाडवा में गुरुवार से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से अभियान के तहत पौधारोपण अभियान और नशा मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम कॉलेज प्राचार्य प्रो. कुशल पाल के मार्गदर्शन तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन सिवाच के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।

पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति पर जोर

प्राचार्य प्रो. कुशल पाल ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि युवा समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान, समाजसेवी पवन गर्ग को भी जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी के संवाद का हुआ प्रसारण

कार्यक्रम के दूसरे चरण में युवा क्रीड़ा विभाग एवं एनसीसी विंग की ओर से 27 अगस्त को आयोजित खेल की बात पीएम के साथ कार्यक्रम का रिकॉर्डेड संवाद विद्यार्थियों एवं खिलाडि़यों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित खेलो इंडिया संवाद का हिस्सा था, जिसमें देशभर के युवा जुड़े थे। विद्यार्थियों और खिलाडि़यों ने संवाद को उत्साह के साथ देखा और खेल, फिटनेस तथा युवाओं की भूमिका से जुड़े विषयों को सुना। कार्यक्रम शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि युवाओं के लिए खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और निरंतर प्रयास का माध्यम भी हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित करने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर डॉ. यशपाल सिंह, डॉ. वंदना गुप्ता, डॉ. नीरू बाला, डॉ. अमित वर्मा, रचना, राकीब सहित कॉलेज के शिक्षकगण और एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment